फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villager dies after being buried under the wheel of a tractor

Agra News: ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर ग्रामीण की मौत

Thu, 25 May 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 25 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Villager dies after being buried under the wheel of a tractor
कासगंज। अमांपुर रोड पर बुधवार की रात गल्ला मंडी के निकट ट्रैक्टर में सवार ग्रामीण की ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।क्षेत्र के गांव नगला समस निवासी मानपाल (45) ट्रैक्टर में सवार होकर कासगंज से अपने गांव जा रहा था। जब ट्रैक्टर गल्ला मंडी के समीप पहुंचा तभी सड़क पर गड्ढा होने के कारण चालक ने ट्रैक्टर रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान मानपाल सड़क पर गिर गया और ट्रैक्टर का पहिया उसकी छाती से गुजर गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। घायल को जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी पुलिस ने परिजन को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। अभी मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed