फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villager burnt in fire dies during treatment

Agra News: आग से झुलसे ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत

Sun, 07 Apr 2024 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 07 Apr 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Villager burnt in fire dies during treatment
कासगंज। होली पर्व से पूर्व होलिका दहन के दौरान ग्रामीण के कपड़ों में आग लग गई थी। इस हादसे में बुरी तरह झुलसे ग्रामीण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। ग्रामीण का उपचार बरेली में चल रहा था। शनिवार को डाक्टरों ने ग्रामीण को अस्पताल से छुट्टी दी। इसबीच रविवार की सुबह ग्रामीण ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

आग से झुलसा चंद्रपाल (50) सहावर थाने के म्यांसुर गांव का निवासी था। 13 दिन पहले होलिका दहन करने के लिए ग्रामीण अपने घर से जलते हुए उपले को ला रहा था। उपले की चिंगारी से उसके कपड़ों में आग लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल से उसे रेफर किया गया। परिजन उसे उपचार के लिए बरेली ले गए। बरेली में उसका उपचार चल रहा था। लेकिन उसके हालत में सुधार नहीं हुआ। चिकित्सकों ने चंद्रपाल को शनिवार की रात अस्पताल से छुट्टी देकर घर जाने की सलाह दिया। रविवार की सुबह ग्रामीण ने दम तोड़ दिया। ग्रामीण की मौत से परिवार में चीत्कार मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed