फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   village pradhan received death threats

Agra News: गांजा बेचने का विरोध पड़ा भारी...प्रधान को जान से मारने की धमकी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Sun, 14 Dec 2025 11:25 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 14 Dec 2025 11:25 PM IST
सार

आगरा में प्रधान को गांजा बेचने का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोपियों ने घर जाकर प्रधान को धमकाया। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
village pradhan received death threats
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जगदीशपुरा थाना के बिचपुरी क्षेत्र स्थित गांव नासी के प्रधान ने गांजा बेचने का विरोध करने पर अज्ञात व्यक्तियों पर घर आकर परिवार को धमकाने का आरोप लगाया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह की पत्नी निशा सिंह ने पुलिस को बताया कि 11 दिसंबर की रात पति और देवर हरदीप शादी में गए हुए थे। रात करीब 9:47 बजे तीन अज्ञात युवक उनके घर का गेट खटखटाने लगे। युवकों ने प्रधान के घर पर होने के बारे में पूछा। मना करने पर किसी सरदार का आदमी बताते हुए गेट खोलने का दबाव बनाया और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


आवाज सुनकर ननद और सास भी आ गईं। गेट खोलते ही एक युवक के हाथ में तमंचा दिखाई दिया। उसने गांजे वाले का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी पड़ोसियों के बाहर निकलने पर आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed