फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vijayadashami celebration in Rangnath Temple Vrindavan

Dussehra 2022: वृंदावन में निकली भगवान रंगनाथ की सवारी, मंदिर में हुआ शमी वृक्ष का पूजन

Wed, 05 Oct 2022 07:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Oct 2022 07:12 PM IST
सार

विजयदशमी के पर्व पर भगवान रंगनाथ रथ पर विराजमान होकर हाथ में भाला, धनुष, तलवार एवं अन्य शस्त्र लेकर शमी वृक्ष के समीप पहुंचे। यहां वृक्ष का पूजन किया गया। 

विज्ञापन
Vijayadashami celebration in Rangnath Temple Vrindavan
शमी वृक्ष का हुआ पूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में दक्षिण भारतीय शैली के श्री रंगनाथ मंदिर में विजयदशमी का पर्व बुधवार को विधि विधान से मनाया गया। विजयदशमी पर भगवान रंगनाथ की सवारी प्रातः निज मंदिर से बड़े बगीचा पहुंची। जहां भगवान की आरती उतारी गई और प्रसाद लगाया गया। 
विज्ञापन


शाम को गौधुली बेला में बड़े बगीचा स्थित मण्डप से भगवान स्वर्ण अश्व पर विराजमान होकर हाथ में भाला, धनुष, तलवार एवं अन्य शस्त्र लेकर शमी वृक्ष के समीप पहुंचे। यहां मंदिर के स्वामी गोवर्धन रंगाचार्य के नेतृत्व में शमी ( छौंकरा) वृक्ष का पूजन वैदिक मंत्रोचारण के मध्य पूरे विधि विधान से किया गया। 
विज्ञापन


मंदिर के सेवायत रघुनाथ स्वामी ने बताया कि मान्यता है कि पांडव जब वन गए तब अपने अस्त्र-शस्त्र शमी के वृक्ष पर ही रखकर गए थे। दशहरे पर जब वह वापस आए तो पहले उन्होंने शमी के वृक्ष का पूजन किया और फिर आठों दिशाओं में शस्त्र चलाकर परीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए भगवान रंगनाथ की सवारी निज मंदिर से बड़े बगीचा आती है। शाम को शमी वृक्ष का पूजन कर वापस परम्परागत वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि के बीच निज मंदिर पहुंचती है। विजयदशमी के पर्व पर रंगनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed