फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vietnam's defense minister was taken to Taj Mahal by an illegal guide

Agra : वियतनाम के रक्षा मंत्री को अवैध गाइड ने घुमाया ताजमहल, सामने आई प्रोटोकॉल में बड़ी चूक

Mon, 19 Jun 2023 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 19 Jun 2023 06:10 AM IST
सार

प्रोटोकॉल में बड़ी चूक सामने आई है। पुलिस, प्रशासन और एएसआई अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वीआईपी को शू कवर-भी पुराने दिए गए। इसके अलावा प्रवेश के समय भी सुरक्षा कारणों से काफी देर उन्हें गेट के बाहर खड़ा रहना पड़ा।

विज्ञापन
Vietnam's defense minister was taken to Taj Mahal by an illegal guide
ताजमहल - फोटो : iStock

विस्तार

वियतनाम के रक्षा मंत्री जेन फान वांग जियांग को रविवार को अवैध गाइड ने ताजमहल में घुमाया। प्रोटोकॉल में बड़ी चूक सामने आई है। पुलिस, प्रशासन और एएसआई अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वीआईपी को शू कवर-भी पुराने दिए गए। इसके अलावा प्रवेश के समय भी सुरक्षा कारणों से काफी देर उन्हें गेट के बाहर खड़ा रहना पड़ा।

विज्ञापन


वियतनाम के रक्षा मंत्री अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार सुबह 11 बजे ताजमहल भ्रमण के लिए आगरा आए। शिल्पग्राम से गोल्फ कार्ट से पूर्वी गेट पहुंचे। इस दौरान उनके साथ शाकिर कुरैशी नाम का गाइड था, जिसे विदेशी पर्यटकों को घुमाने की अनुमति नहीं है। शाकिर रक्षा मंत्री को लेकर ताजमहल पहुंचा। मुख्य गुंबद तक वीआईपी को लेकर गया। इस दौरान रक्षा मंत्री के साथ गाइड के फोटो व वीडियो वायरल हुए। वीआईपी के प्रोटोकॉल में लापरवाही सामने आने के बाद अफसर लीपापोती करते नजर आए।
विज्ञापन


ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि गाइड की जांच कराई जा रही है। एएसआई ने गाइड नहीं दिया। एडीएम प्रोटोकॉल हिमांशु गौतम का कहना है कि गाइड मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर व मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ने ट्रैवल एजेंट के माध्यम से उपलब्ध कराया है। हमने सिर्फ मजिस्ट्रेट उपलब्ध कराया। एसडीएम ताज अभय सिंह का कहना है कि गाइड फर्जी है या असली इसका सत्यापन कराया जा रहा है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - युवती को कर दिया बदनाम: मंगेतर के पास विदेशी नंबर से आया मैसेज, लिखा था कुछ ऐसा; टूट गया रिश्ता

अमेरिका सचिव के साथ भी हो चुकी चूक

- नवंबर 2022 में अमेरिका के सचिव को फर्जी गाइड अशद ने ताजमहल घुमाया था। फर्जी गाइड ने पर्यटन विभाग के स्टे गाइड का लाइसेंस पहन रखा था। जिस पर महानिदेशक की मुहर फर्जी थी। परंतु फर्जी गाइड के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी।
पर्यटक हो रहे धोखाधड़ी के शिकार
- फर्जी गाइड और लपकों पर कार्रवाई नहीं होने के कारण रोज ताजमहल पर पर्यटक धोखाधड़ी के शिकार हो रहे हैं। यूपी पर्यटन व एएसआई के बमुश्किल 400 एप्रूव्ड व लाइसेंस गाइड हैं। जबकि ताजमहल पर एक हजार से अधिक फर्जी गाइड घूमते हैं। जिनके संपर्क ट्रेवल एजेंट से हैं। जो वीआईपी से लेकर विदेशी पर्यटकों को फर्जी गाइड के हवाले कर धोखाधड़ी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed