फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vidyut Morcha submitted memorandum to get timely salary to contract workers

संविदाकर्मियों को समय से वेतन दिलाने के लिए विद्युत मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 28 Jun 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Vidyut Morcha submitted memorandum to get timely salary to contract workers
मैनपुरी। विद्युत कर्मचारी मोर्चा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता विद्युत को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने संविदाकर्मी और आउटसोर्सिंग से लगे कर्मचारियों को समय से वेतन दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि दो-दो माह तक वेतन न मिलने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष देवेश कुमार सक्सेना ने बताया कि विद्युत निगम में संविदा पर कार्यालय सहायक, परिचालक, एसएसओ, गनमैन और ऑपरेटर तैनात हैं। इसमें से कुछ कर्मचारी आउटसोर्सिंग के माध्यम से भी लगे हुए हैं। इन्हें समय से वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है। दो-दो माह तक इंतजार करने के बाद उन्हें भुगतान किया जाता है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है।
विज्ञापन

ऐसे में उन्होंने मांग की कि सभी कर्मचारियों का वेतन प्रतिमाह सात तारीख तक भुगतान कराया जाए। उन्होंने कहा कि ये संगठन की जायज मांग है, जिसे प्रत्येक दशा में स्वीकार किया जाए। इस दौरान संगठन के जिला सचिव अनूप कुमार सिंह, दिलीप कुमार, सुरेंद्र सिंह, नूर सिंह, अनिल कुमार कुशाग्र सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed