{"_id":"650290d118ffa2e67707b6f8","slug":"video-of-youth-doing-stunts-with-bmw-and-xuv-has-surfaced-in-agra-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बीएमडब्ल्यू और एक्सयूवी से युवाओं का स्टंट, वीडियो आया तो हुए चालान; अब की जा रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बीएमडब्ल्यू और एक्सयूवी से युवाओं का स्टंट, वीडियो आया तो हुए चालान; अब की जा रही तलाश
Thu, 14 Sep 2023 10:27 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 14 Sep 2023 10:27 AM IST
सार
आगरा में बीएमडब्ल्यू और एक्सयूवी से युवाओं के स्टंट का वीडियो सामने आया तो पुलिस ने गाड़ियों के चालान कर दिए। अब आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Agra: बीएमडब्ल्यू और एक्सयूवी से युवाओं का स्टंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में धार्मिक यात्रा के पीछे बीएमडब्ल्यू और एक्सयूवी की छत और खिड़की से युवक खड़े होकर स्टंट करने लगे। सोशल मीडिया पर कारों से स्टंट करते वीडियो वायरल हो गया। एक्स पर पोस्ट के बाद पुलिस हरकत में आई। दोनों कारों का चालान किया गया। युवकों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर बुधवार को दो कारों की छत पर बैठकर व खिड़की पर लटककर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल हुआ था। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद जांच के आदेश दिए गए। कारों की नंबर से पहचान की गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- छिन गया गरीबों का निवाला: मुकदमे दर्ज हुए चार्जशीट भी लगी...कार्रवाई का नाम नहीं; सत्संगी कब्जाते रहे जमीन
विज्ञापन
थाना छत्ता के प्रभारी निरीक्षक अनुराग शर्मा ने बताया कि मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र से धार्मिक यात्रा निकली थी। यह वाटर वक्स होते हुए यमुना किनारा मार्ग पर आई। यात्रा के पीछे दो कार भी चल रही थीं। इनमें एक्सयूवी (यूपी 80 जीएफ 9147) और बीएमडब्ल्यू (यूपी 80 सीएच 0060) थीं। दोनों कार में युवक सनरूफ और खिड़कियों पर बैठे थे।
यह भी पढ़ेंः- कोर्ट में हॉट-टॉक: यमुना में गिर रहे 91 नाले, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बोला- पानी साफ; NGT ने कहा- पीकर दिखाएंगे
कार स्वामियों का जो पता था, वो उस पते पर नहीं मिले। इस पर नंबर के आधार पर बीएमडब्ल्यू का 21 हजार और एक्सयूवी का 15500 रुपये का चालान किए गए। वहीं कार में खड़े युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।