{"_id":"5ef4be8ed683c240597c07db","slug":"video-of-school-manager-with-the-girl-goes-viral-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवती संग स्कूल प्रबंधक का वीडियो वायरल, 16 लोगों ने ब्लैकमेल कर वसूले 5.40 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती संग स्कूल प्रबंधक का वीडियो वायरल, 16 लोगों ने ब्लैकमेल कर वसूले 5.40 लाख रुपये
Fri, 26 Jun 2020 12:36 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 26 Jun 2020 12:36 AM IST
सार
- 5.40 रुपये लाख की वसूली के बाद भी वीडियो किया वायरल
- छह महिलाओं सहित 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक स्कूल प्रबंधक का युवती के साथ का वीडियो वायरल की धमकी देकर उनसे 5.40 लाख रुपये वसूल लिए गए। बाद में और रकम मांगी गई। रकम देने पर वीडियो वायरल कर दिया गया। पीड़ित ने 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के स्कूल प्रबंधक का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की पहले धमकी दी गई और ब्लैकमेल कर रकम मांगी गई। कई बार में ब्लैकमेल करके पांच लाख 40 हजार रुपये वसूल कर लिए। बुधवार को 20 हजार रुपये मांगे गए। इनकार करने पर आरोपी शाहिद मीणा ने फेसबुक आईडी पर वीडियो को वायरल कर दिया।
किसी तरह शाहिद को मिल गया था वीडियो
आरोप है कि शाहिद सहित 16 लोग ब्लैकमेल कर रहे थे। बताया गया है कि विद्यालय प्रबंधक का वीडियो किसी युवती के साथ बना हुआ था, जो शाहिद के हाथ किसी तरह लग गई। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सभी ने ब्लैकमेल किया।

थाना प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया है कि विद्यालय प्रबंधक ने वीडियो वायरल होने के बाद शाहिद मीणा सहित 16 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इन लोगों ने ब्लैकमेल कर वसूली है रकम
विद्यालय प्रबंधक के आरोपों अनुसार शाहिद मीणा ने एक लाख 27 हजार 500 रुपये, विजनेश कुमार- 39 हजार 450, मोहम्मद आमिर- 16 हजार, भगिनी डाक- 85 हजार, लकतरिया- दो लाख, वरुण-18200, विनगारिया- 45 हजार, सोनू मिश्रा- तीन हजार रुपये वसूल किए हैं। ब्लैकमेलिंग में छह महिलाएं भी शामिल हैं।
कासगंज: अनामिका प्रकरण के बाद चार और शिक्षकों की डिग्री फर्जी मिली, शिक्षा विभाग में खलबली