फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Video of fierce clash between Dhaba operator and police goes viral

ढाबा संचालक और पुलिस के बीच तीखी झड़प का वीडियो वायरल

Wed, 15 Jun 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Video of fierce clash between Dhaba operator and police goes viral
कासगंज अमांपुर में ढाबा संचालक और पुलिस के बीची तीखी झड़प - फोटो : KASGANJ
कासगंज। अमंापुर कोतवाली के सहावर रोड पर संचालित ढाबा संचालक और पुलिस के बीच तीखी झड़प का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में ढाबा संचालक ने अमंापुर कोतवाली पुलिस पर खाना खाकर पैसे ना देने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि ढाबे पर शराब पिलाए जाने की सूचना पर पुलिस चेकिंग के लिए पहुंची थी। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने मामले की जांच सीओ सहावर को सौंपी है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात को सहावर थाना क्षेत्र के उपनिरीक्षक गोपाल सिंह अपने अन्य हमराहों के साथ चेकिंग पर निकले थे। इस चेकिंग के दौरान वे ढाबा संचालक सत्ते के ढाबे पर चेकिंग के लिए पहुंचे। गोपाल सिंह का कहना है कि उन्हें ढाबे पर शराब पिलाने की सूचना मिली थी। जिस पर चेकिंग के लिए गए थे। इसी बात पर ढाबा संचालक और उसके साथियों से विवाद हो गया। ढाबा संचालक सत्ते का कहना है कि पुलिस ने खाना खाकर पैसे नहीं दिए और जब पैसे मांगे तो पुलिस ने सब्जी और बर्तन फेंक दिए। ढाबा संचालक ने पुलिस टीम को जमकर खरी खोटी सुनाईं। जो वीडियो में सुनाई दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने वायरल वीडियो के मामले में सीओ सहावर को जांच सौंपी है। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि उपनिरीक्षक गोपाल सिंह और उनके साथी मैस से खाना खाकर गए थे। विस्तृत जांच सीओ के द्वारा की जा रही है। - अनिल कुमार सिसौदिया, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed