फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Video of executive officer taking money goes viral

रिश्वत लेते हुए अधिशासी अधिकारी नीलाव शाल्या का वीडियो वायरल

Sat, 04 Jun 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Video of executive officer taking money goes viral
मैनपुरी। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक युवक मेज के नीचे से अधिशासी अधिकारी को रकम दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद नगर पंचायत चर्चा में है।
विज्ञापन

नगर पंचायत में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार किए जाने के आरोप लगते रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक मिनट से अधिक के वीडियो ने पूरी पोल खोलकर रख दी। इस वीडियो में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर एक युवक से रुपये ले रहे हैं। वीडियो में एक युवक तीन बार दो-दो हजार रुपये के नोट गिनकर मेज के नीचे से अधिशासी अधिकारी को दे रहा है। अधिशासी अधिकारी भी बिना रुपये गिने ही चुपचाप नीचे से ही जेब में रख ले रहे हैं। शनिवार को ये वीडियो वायरल हुआ तो पूरे नगर पंचायत प्रशासन में खलबली मच गई। पूरे नगर में ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार वीडियो में जो युवक अधिशासी अधिकारी को रुपये दे रहा है वह ठेकेदार है, जिसे नगर पंचायत के कार्यों का ठेका दिया गया है। ईओ ने पूरे मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ठेकों की कीमतें कई गुनी करने की भी चर्चाएं
नगर पंचायत में कार्यों से संबंधित ठेकों की कीमतें कई गुना अधिक कर दी हैं। ऐसा उन्होंने ईओ ने अधिक कमीशन के चलते किया है। नाला सफाई के ठेके की कीमतें बीते सालों की तुलना में सात गुनी करने की चचाएं भी पूरे नगर में आम हैं। हालांकि इनमें कितनी सच्चाई है ये जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed