फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Video of beating Scorpio rider went viral

स्कार्पियो सवार युवक को सरेराह पीटने का वीडियो हुआ वायरल

Mon, 29 Aug 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Video of beating Scorpio rider went viral
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में खरपरी रोड बंबा के पास युवकों ने स्कार्पियो सवार युवक को बाहर निकाल पिटाई की। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

किशनी रोड के पास आठ-दस युवकों ने एक स्कार्पियो को रोक चालक की सीट पर बैठे युवक को बाहर खींच कर पीटना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना को कैमरे में कैद कर लिया गया। इस दौरान राहगीर दहशत में नजर आए। पिटाई करने के बाद युवकों ने स्कार्पियो सवार को गाड़ी में बैठा कर दरवाजा बंद कर दिया और भाग गए। एक पक्ष के खरपरी निवासी इकबाल ने थाना में तहरीर दी। बताया कि उनका भाई आसिन निवासी कुसमरा से विवाद चल रहा है। सोमवार को भाई अपने कुछ साथियों के साथ आया और उसकी पिटाई की। वहीं आसिन पक्ष की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। इंस्पेक्टर एलओ अरविंद कुमार ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर मिली है। जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed