फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Video of accused in firing goes viral, post says will burn down entire area

Agra News: फायरिंग के आरोपी का वीडियो वायरल, पोस्ट में लिखा-पूरे क्षेत्र को फूंक देंगे

Fri, 24 Oct 2025 02:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Video of accused in firing goes viral, post says will burn down entire area
आगरा। खंदौली कस्बा के सैमरा रोड पर बुधवार शाम को बाइक टकराने के विवाद में फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मुख्य आरोपी गोलू ठाकुर होमगार्ड का बेटा है। उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वह एक बंदूक से फायरिंग करता दिख रहा है। वीडियो के साथ पोस्ट में लिखा है कि पूरे क्षेत्र को फूंक देंगे।
विज्ञापन




बुधवार शाम तकरीबन पांच बजे सैमरा रोड पर पेट्रोल पंप के पास जितेंद्र उपाध्याय अपनी बाइक से जा रहे थे। रास्ते में गांव वामन निवासी देवा ठाकुर और उसके साथी बाइक से निकल रहे थे। दोनों की बाइक टकरा गई। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों में कहासुनी और हाथापाई होने लगी। राहगीरों के बीच-बचाव से मामला उस वक्त शांत हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि रात 8 बजे देवा ठाकुर अपने तीन साथियों के साथ दो बाइकों पर लौटा। आरोप है कि सैमरा रोड पर अंधाधुंध फायरिंग की। गोलियों की तड़तड़ाहट से बाजार में अफरातफरी मच गई। मामले में देवा ठाकुर और गोलू के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि देवा ठाकुर पर पहले से लूट, रंगदारी और हत्या की कोशिश के केस दर्ज हैं। आरोपी के पिता ओमवीर होमगार्ड हैं। हालांकि वर्तमान में ड्यूटी पर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के लोग में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ गोलू ठाकुर अपने वीडियो वायरल कर दहशत कायम कर रहा है। चर्चा यह भी है कि वीडियो 3 महीने पुराना है। वायरल अब हुआ है। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह का कहना है कि आरोपी गोलू ठाकुर का वीडियो सामने आया है। इसकी जांच कराई जा रही है। फायरिंग के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed