फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   victim married woman filed a case against her in-laws along with her husband

जेठानी और ननद बनीं दुश्मन: पति ने डंडे से किया हमला, फिर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या का प्रयास

Fri, 04 Aug 2023 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Aug 2023 10:15 AM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि एक साल पहले ही उसका विवाह हुआ है, लेकिन दहेज की मांग को लकर जेठानी और ननद जान की दुश्मन बन गईं हैं। पति को इस कदर भड़का दिया कि उसने जान से मारने का प्रयास किया। 
 

विज्ञापन
victim married woman filed a case against her in-laws along with her husband
मथुरा जनपद की छाता थाना पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के छाता थाना क्षेत्र की एक महिला ने पानीपत, हरियाणा में रहने वाले अपने पति सहित ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  ऐसा हादसा, जिसने भी देखा डर गया: तीन दीवारें तोड़ते हुए दो मंजिला घर के पार निकला ट्रक, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

एक साल पहले हुई थी शादी 

छाता के खायरा की रहने वाली पीड़िता एकता उर्फ निधि पुत्री रामअवतार शर्मा ने बताया कि उसकी शादी 10 मई 2022 को विष्णु उर्फ सोनू पुत्र नवल किशोर शर्मा उर्फ नब्बो निवासी सीही पलसो, बरसाना व हाल निवासी मॉडल टाउन, पानीपत के साथ हुई थी। शादी में पिता द्वारा दिए दहेज से असंतुष्ट ससुराल वालों ने उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। पांच लाख रुपये व एक कार की मांग की जाने लगी।

ये भी पढ़ें - UP: लेडी कांस्टेबल ने थाने में ही मुंशी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फाड़ दी वर्दी; वजह जानकर अधिकारी भी हैरान

ननद और जेठानी ने पति को भड़काया 

पिता को इस उत्पीड़न की जानकारी दी तो उन्होंने ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। पिछले दिनों पति ने जेठानी व ननद के कहने पर जान से मारने का प्रयास करते हुए सिर पर डंडे से हमला किया और फिर दुपट्टे से गला घोंट दिया। पुलिस ने पति सोनू उर्फ विष्णु, ससुर नवल किशोर उर्फ नव्बो, जेठानी पार्वती, ताऊ ससुर बल्लो उर्फ बलराम, ननद लक्की और गुड्डी के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अखिलेश के करीबी परिवार पर बड़ी कार्रवाई: जिपं अध्यक्ष रेखा की 2.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क, जेल में हैं पति-जेठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed