फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vicious robber and partner caught in encounter

मैनपुरी: मुठभेड़ में पकड़ा शातिर लुटेरा और साथी

Wed, 03 Mar 2021 11:54 PM IST
Mainpuri Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 03 Mar 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Vicious robber and partner caught in encounter
भोगांव( मैनपुरी)। थाना पुलिस ने मुठभेड़ में एक महिला से पैंडल लूट के मामले में वांछित चल रहे शातिर लुटेरे व साथी को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से लूटा गया जेवर और दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं। सोमवार को पुलिस इसी मामले में एक बदमाश को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के आंबेडकर नगर निवासी इंद्रेश कुमार रविवार शाम को पत्नी व साली के साथ कुरावली से घर लौट रहे थे। शाम के समय थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग से जीटी रोड जाने वाले मार्ग पर अपाचे सवार बदमाशों ने साली रीना के गले से सोने का पैंडल छीन लिया। पीछा कर इंद्रेश ने लोगों की मदद से एक बदमाश ललित यादव निवासी गांव लालपुर सथनी थाना दन्नाहार को पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

बुधवार को प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह ने मुठभेड़ में इकरार व उसके एक अन्य साथी अनुज सिंह निवासी गांव नगला दौलत शहर कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटा गया पैंडल व दो तमंचे और कारतूस मिले। सीओ अमर बहादुर ने बताया कि अनुज एक शातिर अपराधी है, उस पर 18 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed