{"_id":"6744cdbbbe9216ceed05bbb4","slug":"vhp-will-organize-enlightened-citizens-conference-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-124202-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन आयोजित करेगी विहिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन आयोजित करेगी विहिप
Tue, 26 Nov 2024 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 26 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। विश्व हिंदू परिषद की बैठक सोमवार को सहावर गेट पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में सोरोंजी में होने वाली पंचकोसी परिक्रमा के लिए नागरिक सम्मेलन आयोजित करने पर चर्चा हुई। यह सम्मेलन 9 दिसंबर को होगा।
विहिप विभाग मंत्री विनय राज पन्नू ने कहा कि 11 दिसंबर को तीर्थ नगरी में आयोजित होने वाली पंचकोसी परिक्रमा में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करना है। परिक्रमा को सफल बनाने के लिए 9 दिसंबर को प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
बजरंगदल विभाग संयोजक अमरीश वशिष्ठ ने कहा कि नागरिक सम्मेलन में समाज के प्रबुद्ध लोगों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ता व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, क्लब आदि में संपर्क करेंगे। सम्मेलन के लिए 29 नवंबर को शाम 7:30 बजे से रामलीला कमेटी भवन प्रभु पार्क में बैठक होगी। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता नवल कुलश्रेष्ठ, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेंद्र राणा, सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।