{"_id":"67ab8911a0c3d4802f0b2616","slug":"verdict-likely-on-25th-in-dihuli-mass-murder-case-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-131825-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दिहुली सामूहिक हत्याकांड में 25 को फैसले की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दिहुली सामूहिक हत्याकांड में 25 को फैसले की संभावना
विज्ञापन
सांकेतिक
मैनपुरी। फिरोजाबाद के थाना जसराना के दिहुली सामूहिक हत्याकांड के मुकदमे में मंगलवार को एडीजे विशेष डकैती कोर्ट में अभियोजन और बचाव पक्ष की बहस हुई। कुछ बिंदुओं पर बहस बाकी रह गई है। इसे पूरा करने के लिए 25 फरवरी की तिथि कोर्ट ने तय की है। संभावना है कि इसी दिन अदालत अपना निर्णय भी सुनाएगी।
थाना जसराना क्षेत्र के गांव दिहुली के रहने वाले अनुसूचित जाति के 25 लोगों की 18 नवंबर 1981 को बदमाशों के एक गिरोह ने गांव में ही गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इस मुकदमे की अपर जिला जज कोर्ट नंबर 21 जिला न्यायालय प्रयागराज में सुनवाई के दौरान गवाही पूरी हुई। बहस के लिए उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश पर इस केस को मैनपुरी भेजा है।
मंगलवार को कोर्ट में आरोपी रविंद्र सिंह और रामपाल सिंह व रामसेवक की ओर से अधिवक्ता पेश हुए। अभियोजन पक्ष की ओर से रोहित शुक्ला ने बहस की। काफी देह मुकदमे के कई बिंदुओं पर बहस हुई। इसके बाद अंतिम बहस के लिए अब 25 फरवरी 2025 की तिथि कोर्ट ने नियत कर दी है।
विज्ञापन
बता दें कि सामूहिक नरसंहार में बच्चों और महिलाओं सहित 24 लोग मौके पर मारे गए थे। एक घायल की उपचार के दौरान फिरोजाबाद के अस्पताल में मौत हो गई थी। बदमाशों ने हत्या करने के बाद लूटपाट भी की थी। रिपोर्ट दिहुली के लायक सिंह ने 19 नवंबर 1981 को थाना जसराना में दर्ज कराई थी। थाना जसराना में राधेश्याम उर्फ राधे, संतोष सिंह उर्फ संतोषा के अलावा दो महिलाओं सहित 24 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई थी।