फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vehicles will now be able to run at speed of 100 km per hour on Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेसवे: कोहरे के कारण लगा प्रतिबंध हटा, अब 100 किमी प्रति घंटे से चलेंगे वाहन

Wed, 16 Feb 2022 12:40 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Feb 2022 12:40 AM IST
सार

कोहरे के कारण हल्के वाहनों की रफ्तार 100 से घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे और भारी वाहनों की गति सीमा 60 से घटाकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे कर कर दी थी। अब यह प्रतिबंध हटा लिया गया है। 

विज्ञापन
Vehicles will now be able to run at speed of 100 km per hour on Yamuna Expressway
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण 15 दिसंबर को रफ्तार पर लगा प्रतिबंध मंगलवार से हटा लिया गया है। अब फिर से एक्सप्रेसवे पर वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे। आगरा के खंदौली टोल प्लाजा प्रभारी मेजर मनीष ने बताया कि 15 दिसंबर को यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने कोहरे से हो रहे हादसों को देखते हुए प्रतिबंध लगा दिया था। 

विज्ञापन


जिसके तहत हल्के वाहनों की रफ्तार 100 से घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे और भारी वाहनों की गति सीमा 60 से घटाकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे कर कर दी थी। 15 फरवरी से इस प्रतिबंध को हटा लिया गया है। अब फिर से वाहन एक्सप्रेसवे पर 100 किलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे। टोल प्रभारी ने बताया प्रतिबंध हटते ही मंगलवार को वाहन तेज रफ्तार से निकलने लगे हैं।

विज्ञापन

रोजाना 1200 वाहन गुजरते थे ओवर स्पीड

यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्रभारी ने बताया कि यहां से रोजाना 22 से 26 हजार वाहन गुजरते हैं। 15 दिसंबर से वाहनों की रफ्तार को भले ही प्रतिबंधित किया गया था। इसके बाद भी रोजाना 1000 से 1200 वाहन ओवर स्पीड से गुजर रहे थे। हाईवे पर स्वचालित लगे स्पीड कैमरे ओवर स्पीड वाहनों की गति स्कैन कर उसके डाटा को संबंधित आरटीओ कार्यालय भेज देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed