फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vehicles crawled on the highway for 19 hours, leaving commuters in distress.

Agra News: हाईवे पर 19 घंटे तक रेंगते रहे वाहन, राहगीर हुए बेहाल

Sat, 09 May 2026 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Vehicles crawled on the highway for 19 hours, leaving commuters in distress.
ट्रक और ट्राॅला पलटने से लगा जाम
आगरा। दिल्ली-आगरा हाईवे पर शुक्रवार तड़के एक ट्रक और ट्राॅला के हादसे का शिकार होने से 19 घंटे तक लोगों का सफर मुश्किल भरा रहा। पहले नमक की बोरियों से भरा ट्राॅला सिटी ढाबे के सामने सर्विस रोड की रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया। इसके दो घंटे बाद प्याज की बोरियों से भरा ट्रक टायर फटने की वजह से मेट्रो की बैरिकेडिंग में जा घुसा। पुलिस लोड वाहनों को रात तक नहीं हटा सकी। बाद में दूसरे ट्रक मंगाए गए। तब रात 11 बजे यातायात सामान्य हो सका। उधर, मेट्रो के निर्माण कार्य की वजह से आईएसबीटी के सामने सर्विस रोड पर दो घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन

नमक की बोरियों से भरा ट्राॅला जयपुर से बिहार जा रहा था। यातायात पुलिस ने बताया कि शुक्रवार तड़के चार बजे चालक ट्राॅला को न्यू दक्षिणी बाईपास होते हुए दिल्ली हाईवे पर लेकर आया। सिकंदरा होते हुए भगवान टॉकीज की तरफ जा रहा था। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी ऑफिस कार्यालय से आगे चालक को झपकी आने से ट्राॅला सर्विस रोड पर लगी रेलिंग तोड़ता हुआ डिवाइडर पर चढ़ गया।
विज्ञापन

इससे केबिन के पीछे वाला नमक की बोरियों से लदा ट्राला का हिस्सा पलट गया। नमक की बोरियां सड़क पर फैल गईं। सर्विस रोड पर जाम लग गया। सुबह ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर जाम भीषण हो गया। रात 10 बजे ट्राॅला में लदी बोरियों को दूसरे ट्रक में लोड कराया गया। इससे कुछ राहत मिल सकी। हालांकि ट्रैफिक का दबाव होने की वजह से ट्राॅला नहीं हट सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना सुबह 6 बजे हुई। प्याज की बोरियों से भरा ट्रक सिकंदरा से आईएसबीटी की तरफ जा रहा था। रेनबो हाॅस्पिटल के सामने अचानक ट्रक का अगला टायर फट गया। ट्रक मेट्रो की बैरिकेडिंग में जा घुसा। गनीमत रही कि वहां कोई कर्मचारी नहीं था। हाईवे पर सिकंदरा तक जाम लग गया। पुलिस ने दो हाइड्रा की मदद से ट्रक को हटाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। रात करीब 8 बजे प्याज को दूसरे ट्रक में लोड करने के बाद ट्रक को हटाया जा सका। तब तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा।

सर्विस रोड बंद होने से दो घंटे जाम
रही सही कसर मेट्रो ने भी पूरी कर दी। आईएसबीटी फ्लाईओवर की तरफ जाने वाले रास्ते पर सर्विस रोड पर काम शुरू कर रास्ता बंद कर दिया। हाईवे पर पहले से ही मार्ग संकरा है। सर्विस रोड बंद होने से ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। इससे रात 8 बजे जाम लगना शुरू हुआ जो रात 10 बजे तक रहा। दिन भर यातायात पुलिस भी रही। मगर लोगों को राहत नहीं मिल सकी।


बारिश से हुए जलभराव से भी जाम
शुक्रवार को सुबह हुई बारिश के बाद एमजी रोड पर भगवान टाॅकीज चौराहे से हरीपर्वत तक जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। मेट्रो के काम की वजह से हुए गड्ढों में पानी भर गए थे। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी होने पर दबाव बढ़ने से जाम लंबा हो गया। एक मिनट की दूरी तय करने में 20 मिनट तक लगे। धाकरान, रावली और नामनेर आदि चौराहों पर जाम लगा। लोहामंडी, मदिया कटरा पर भी यही स्थिति रही। दिल्ली हाईवे पर सिकंदरा सब्जी मंडी, कैलाश मोड़, आईएसबीटी, वाटरवर्क्स चौराहे पर सड़क के किनारों पर जलभराव से भी दिक्कत हुई।

ट्रक और ट्राॅला पलटने से लगा जाम

ट्रक और ट्राॅला पलटने से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed