एटा: अंगूर, केला, संतरा से महंगी बिक रही तोरई और भिंडी, बिगड़ रहा बजट
फलों के बिना तो काम चल सकता है, लेकिन सब्जी के बिना नहीं। हर घर में सुबह-शाम सब्जी जरूर ही आती है, ऐसे में इनके दाम आसमान छू रहे हैं। सब्जियों पर महंगाई के चलते घरों का बजट बिगड़ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सब्जियां खाने के शौकीनों को इस समय कई सब्जियों के दाम चौंका रहे हैं। ये फलों से भी महंगी बिक रही है। खासतौर से तोरई और भिंडी पर महंगाई बहुत ज्यादा चढ़ी हुई है। ये अंगूर, संतरा और केला से भी ज्यादा महंगी है।
गर्मी के चलते नकदी फसल के रूप में सब्जियों के उत्पादन में कमी आई है, जिसके चलते इनकी आपूर्ति कम हुई है और दाम बढ़े हैं। सबसे अधिक भाव भिंडी ओर तोरई के चल रहे हैं। इन दिनों बाजार में भिंडी 80 रुपये किलो और तोरई 60 रुपये किलो बिक रही है, जबकि कई फलों के दाम इनसे कम हैं। केला 30, संतरा 40 और अंगूर 50 रुपये प्रति किलो मिल रहा है।
पका हुआ केला 30 तो कच्चा 40 रुपये तक
पका हुआ केला 30 रुपये प्रति किलो आसानी से उपलब्ध है, लेकिन सब्जी बनाने के लिए कच्चा केला इससे भी ज्यादा महंगा है। यह 40 रुपये किलो तक बिक रहा है।
नींबू पहुंचा 300, एक पीस 10 रुपये का
अचानक से बढ़े नींबू के दामों में अब भी रोक नहीं लग सकी है। वृद्धि लगातार जारी है। अब यह फुटकर में 300 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। जबकि एक पीस 10 रुपये का बेचा जा रहा है। महंगाई के चलते इसकी मांग भी घटी है और मंडी में उपलब्धता भी कम है।
ये बोले विक्रेता
सब्जी विक्रेता सोनू ने बताया कि अचानक से बढ़े तापमान के चलते थोक मंडी में सब्जियों की आवक घटी है। भिंडी और तोरई बहुत कम आ रही है, महंगी भी हैं। वहीं फल विक्रेता शाहिल ने कहा कि फलों की सप्लाई सामान्य चल रही है। अनार के दाम जरूर कुछ बढ़े हैं। केला, संतरा और अंगूर पुरानी दरों पर ही बिक रहे हैं।