फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vansh and Harsh from Agra completed the race in the shortest time in Delhi.

Agra News: दिल्ली में आगरा के वंश व हर्ष ने न्यूनतम समय में पूरी की रेस

Tue, 28 Jul 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 28 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Vansh and Harsh from Agra completed the race in the shortest time in Delhi.
वंश और हर्ष
आगरा। दिल्ली में आगरा के मॉर्निंग माइल्स क्लब के खिलाड़ियों ने प्रतिष्ठित फिटनेस प्रतियोगिताओं में से एक हाइरॉक्स में शानदार प्रदर्शन किया। तीन दिवसीय इस आयोजन में कई खिलाड़ियों ने न्यूनतम तय समय में दौड़ पूरी की।
विज्ञापन

हाइरॉक्स डबल्स पुरुष वर्ग में वंश सीतलानी व हर्ष खंडेलवाल, हाइरॉक्स डबल्स ओपन पुरुष वर्ग में प्रतीक झावर व अमन प्रताप सिंह ने 1 घंटा 24 मिनट में रेस पूरी की। वहीं रोनित कुमार व राहुल खत्री ने 1 घंटा 28 मिनट, हाइरॉक्स डबल्स महिला ओपन वर्ग में जयंती उपाध्याय व आंचल दीक्षित ने 1 घंटा 41 मिनट, हाइरॉक्स सिंगल्स पुरुष वर्ग में जाग्रत बजाज ने 1 घंटा 40 मिनट और हाइरॉक्स सिंगल्स प्रो पुरुष वर्ग में हर्ष खंडेलवाल ने 1 घंटा 41 मिनट में पूरी की। संवाद
विज्ञापन

क्या है हाइरॉक्स
क्लब पदाधिकारी ने बताया कि हाइरॉक्स एक अत्यधिक चुनौतीपूर्ण अंतरराष्ट्रीय फिटनेस रेस है, जिसमें एथलीटों को कुल 8 किलोमीटर की दौड़ के साथ 8 अलग-अलग फंक्शनल वर्कआउट पूरे करने होते है। इसे दो मिनट से कम समय में पूरा करना होता है। इसमें हर एक किलोमीटर की रनिंग के बाद स्लेज पुश, स्लेज पुल, रोइंग, फार्मर्स कैरी, बर्पी ब्रॉड जंप और सैंडबैग लंज जैसे कठिन टास्क शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed