फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vande Bharat train stop for two minutes at Agra Cantt Railway Station travel to Delhi and Bhopal will be easy

दिल्ली-भोपाल का सफर होगा आसान: आगरा में दो मिनट रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, इस तारीख से यात्री कर सकेंगे सफर

Thu, 30 Mar 2023 10:22 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 Mar 2023 10:22 AM IST
सार

दिल्ली से भोपाल और भोपाल से दिल्ली जाने के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी। यहां इसके ठहराव का रास्ता साफ हो गया है। इससे यात्रियों का सफर आरामदायक होने के साथ-साथ कम समय में हो सकेगा। 

विज्ञापन
Vande Bharat train stop for two minutes at Agra Cantt Railway Station travel to Delhi and Bhopal will be easy
आगरा में दो मिनट के लिए रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस आगरा कैंट स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी। यह भोपाल से चलकर यहां पहुंचेगी। दो मिनट रुकने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। ट्रेन की वापसी पर भी यहां दो मिनट का ठहराव है। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

दो मिनट का है ठहराव

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से ट्रेन चलकर आगरा कैंट स्टेशन पर सुबह 11:23 बजे पहुंचेगी। यहां दो मिनट का ठहराव है। इसके बाद 11:25 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। 

विज्ञापन

होगा स्वागत, दिखाई जाएगी हरी झंडी

यह नई दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर 2:30 बजे पहुंचेगी। वहां से वापस भोपाल जाते समय आगरा कैंट स्टेशन पर 16:20 बजे पहुंचेगी। दो मिनट का ठहराव होने के बाद 16:22 बजे यह भोपाल के लिए रवाना हो जाएगी। इस तरह से दोनों ओर से दो-दो मिनट का ठहराव होगा। आगरा कैंट स्टेशन पर स्वागत करने के साथ हरी झंडी दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- सुसाइड का लाइव वीडियो: गतिमान एक्सप्रेस के सामने कूदा कपड़ा व्यापारी, उड़ गए चीथड़े, लोगों की निकल गई चीख

पहले दिन स्टाफ और रेलवे बोर्ड के सदस्य करेंगे सफर

रेलवे की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि एक अप्रैल को पहले दिन रेलवे अधिकारी, स्टाफ, जन प्रतिनिधि और रेलवे बोर्ड के सदस्य सफर करेंगे। दो अप्रैल से यात्रियों के लिए सुविधा शुरू हो जाएगी। वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव और समय की अभी आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed