फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   valmiki people showing anger against actor salman khan

आगरा में सलमान खान-शिल्पा शेट्टी का विरोध, सिनेमा हॉल के गेट पर फेंकी गंदगी

Sat, 23 Dec 2017 08:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा/फिरोजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा/फिरोजाबाद Updated Sat, 23 Dec 2017 08:13 AM IST
विज्ञापन
valmiki people showing anger against actor salman khan
‌‌विरोध - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ वाल्मीकि समाज का आक्रोश भड़क गया है। शुक्रवार को शहर के दो सिनेमा हॉल पर सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का विरोध किया गया। 
विज्ञापन


संजय सिनेमा पर काउंटर बंद करा दिया। गेट पर मलबा भी फेंक दिया गया। फिल्म के पोस्टर भी जला दिए। कर्मचारियों ने रोका तो पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठियां फटकार सभी को खदेड़ दिया। सिनेमा हाल के मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


वाल्मीकि समाज के लोगों का आरोप है कि एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान अभिनेता सलमान खान और शिल्पा शेट्टी ने समाज के बारे में जातिसूचक शब्द बोले थे। यू ट्यूब पर ये साक्षात्कार अब आया है। दोनों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज दो दिन से प्रदर्शन कर रहा है। डीएम को भी ज्ञापन दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंटर बंद करा दिया

valmiki people showing anger against actor salman khan
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को सलमान खान की रिलीज हो रही फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ को सिनेमा हाल में नहीं चलने देने की चेतावनी दी थी। सुबह दस बजे बड़ी संख्या में लोग संजय टाकीज पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। काउंटर बंद करा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। 

पुलिस ने युवकों को हटा दिया। फिल्म शुरू हो गई। इस पर आक्रोशित लोगों ने संजय सिनेमा के गेट पर एक ट्रक मलबा डाल दिया। बाद में कुछ युवकों ने हाल पर पथराव कर दिया। 

इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उनसे अभद्रता की। पुलिस पर भी पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठियां चलाकर सभी को खदेड़ दिया। दो लोगों को मौके से पकड़ लिया। 

जमकर हंगामा काटा

वाल्मीकि समाज कल्याण संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में समाज के लोग नगर निगम पहुंचे। यहां जमकर हंगामा काटा। उन्होंने फिल्म का विरोध किया। उन्होंने कलाकारों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। संघ के संस्थापक अध्यक्ष दिलीप उत्साही का कहना है कि संजय टाकीज पर उनके लोगों ने पथराव नहीं किया था। 

कुछ उपद्रवी थे, जोकि भाग खड़े हुए।  थाना प्रभारी हरीपर्वत का कहना है कि  टाकीज के मैनेजर की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले वाल्मीकि समाज ने कलक्ट्रेट पर भी प्रदर्शन किया था।

उधर, दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में लोग मेहर सिनेमा पर पहुंच गए। उन्होंने पुतला भी हाथ में ले रखा था। लोगों ने अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन सिनेमा हाल पर पहले से पुलिस बल तैनात था। इस कारण लोग चौराहे पर चले गए।

फिरोजाबाद में भी विरोध

valmiki people showing anger against actor salman khan
विरोध - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में वाल्मीकि समाज ने गांधीपार्क चौराहे पर सलमान खान का पुतला दहन कर नारेबाजी की। दलित नेता अनुराग चौहान ने कहा कि सलमान ने संपूर्ण वाल्मीकि समाज का अपमान किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

रामखिलाड़ी वाल्मीकि ने कहा कि सलमान खान की आने वाली फिल्मों का कड़ा विरोध किया जाएगा। हिंदू जागरण मंच के जिला मंत्री राहुल चौहान ने प्रदेश सरकार अभिनेता सलमान खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजना चाहिए। उप्र सफाई मजदूर संघ कार्यालय पर वाल्मीकि समाज की बैठक में अभिनेता सलमान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बयान पर रोष जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed