फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vaish Samaj will continue to take its political stake: Dr. Sumant Gupta

वैश्य समाज अपनी राजनैतिक हिस्सेदारी लेकर ही रहेगा: डॉ. सुमंत गुप्ता

Sat, 06 Nov 2021 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Vaish Samaj will continue to take its political stake: Dr. Sumant Gupta
पत्रकारों से वार्ता के दौरान जानकारी देते वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्त? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने शनिवार को पत्रकारों के साथ वार्ता की। आगरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी में पत्रकारों से वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पांच दिसंबर से शुरू होने वाली वैश्य राजनीतिक अधिकार यात्रा लक्ष्य 2022 के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वैश्य समाज अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी लेकर ही रहेगा।
विज्ञापन

डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद और ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन पांच दिसंबर से वैश्य राजनीतिक अधिकार यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है। यह यात्रा मैनपुरी से शुरू होगी। प्रदेश के 106 विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए लखनऊ में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज की केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग है कि जीएसटी प्रणाली में सजा के प्रावधान को समाप्त किया जाए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा में कोरोना को भी सम्मिलित किया जाए। व्यापारी वृद्धावस्था पेंशन लागू हो। वैश्य उपवर्गों को पिछड़े वर्ग में सम्मिलित किया जाए। विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज के लोगों को उनकी आबादी के अनुसार सीटें आवंटित की जाएं। इस दौरान आलोक गुप्ता, अशोक गुप्ता, राकेश गुप्ता, लक्ष्मीकांत गुप्ता, बीनू बंसल, सतीश गुप्ता, केके गुप्ता, पवन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed