फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vaccines given to students to protect against corona

कोरोना से बचाव को छात्र-छात्राओं को लगाया टीका

Tue, 19 Jul 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Vaccines given to students to protect against corona
डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में कोरोना टीका लगाती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडन्य पडरिया में मंगलवार को कोविड-19 जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने छात्र-छात्राओं को कोविड-19 से बचाव के लिए टीके लगाए।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. पुष्पा कश्यप के मार्गदर्शन और डॉक्टर पपेंद्र कुमार सीएचसी प्रभारी कुचेला के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य रजनी कुमारी और रजनी कश्यप ने छात्र-छात्राओं को टीकाकरण का लाभ दिया। एनएसएस के स्वयंसेवकों, अभिभावकों एवं स्टाफ के सदस्यों को टीकाकरण की तीसरी खुराक दी गई।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. पुष्पा कश्यप ने कहा कि कोविड-19 के बचाव एवं सुरक्षा हेतु सभी वैक्सीन जरूर लगवाएं। जो प्रथम एवं द्वितीय खुराक ले चुके हैं वह बूस्टर डोज खुराक जरूर लें तभी कोविड-19 से बचाव एवं सुरक्षा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर रामबाबू ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव व सुरक्षा के लिए सभी वैक्सीन लगवा लें। वायरस जैसी महामारी से बचाव के साथ ही साथ खानपान का संतुलन, योग, व्यायाम नियमित तरीके से करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed