आगरा में किशोरों का टीकाकरण: 31 बूथों पर लग रही कोरोना की वैक्सीन, बिना पंजीकरण के भी सुविधा दे रहा स्वास्थ्य विभाग
देश में कोरोना वायरस का खतरा फिर से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पूर्व घोषणा की थी कि किशोरों का टीकाकरण शुरू किया जाएगा। इसी क्रम में सोमवार को 15 से 18 वर्ष के आयु के किशोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किशोरों का टीकाकरण अभियान सोमवार से आगरा मंडल में शुरू हो गया। आगरा में 31 बूथों पर किशोरों के टीकाकरण की व्यवस्था है। ऑनलाइन पंजीकरण की बाध्यता को समाप्त किया गया है। मौके पर पहुंचकर भी किशोर टीका लगवा सकते हैं। आधार कार्ड संख्या या संबंधित स्कूल की अंकतालिका के माध्यम से पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। शहर में 13 टीकाकरण केंद्र हैं जबकि देहात में 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगा जा रहा है। दस बजे से बूथों पर टीकाकरण की शुरुआत हुई है। आगरा में 15 से 18 वर्ष के टीकाकरण में करीब सवा तीन लाख किशोरों की संख्या है। युवाओं में टीकाकरण को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 15 से 17 साल के करीब 3.25 लाख किशोर हैं। तेजी से टीकाकरण हो, इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की बाध्यता भी समाप्त कर दी है। बूथ पर जाकर भी पंजीकरण कराते हुए टीका लगाया जा सकेगा।
कोवॉक्सिन का टीका
सीएमओ ने बताया कि किशोरों को कोवॉक्सिन का टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण सुबह 10 से शुरू हुआ है जो चार बजे तक चलेगा। देहात में 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगाया जा रहा है। शहर में 13 बूथ बनाए हैं।
शहर में इन स्वास्थ्य केंद्रों पर बनाए गए हैं बूथ
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 15 से 17 साल के किशोरों के लिए अलग से बूथ बनाए गए हैं। इनमें एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, विभव नगर, बुंदू कटरा, मोती महल, जीवनीमंडी, सिकंदरा, जगदीशपुरा, ईएसआई अस्पताल, शाहगंज प्रथम, रेलवे अस्पताल, आर्मी स्टेशन और इंडियन एयरफोर्स हैं।
18 साल से अधिक उम्र के 96.3 फीसदी लोगों को लग चुका है टीका
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाने में शहरी लोग सबसे आगे हैं। 18 साल से अधिक उम्र के 96.3 फीसदी लोग टीके का पहला डोज लगवा चुके हैं। टीकाकरण में देहात पिछड़ गया है। यहां 78.9 प्रतिशत लोगों ने ही टीके का पहला डोज लगवाया है।
फिरोजाबाद में किशोरों का टीकाकरण
फिरोजाबाद जिले में सोमवार से किशोरों का टीकाकरण शुरू हो गया। बच्चों की सुरक्षा के लिए अभिभावक टीकाकरण कराने के लिए गंभीर है। पहले दिन के लिए 2.5 हजार अभिभावकों ने अपने बच्चे की टीकाकरण की बुकिंग कराई है। पहले दिन एक-एक हजार डोज अस्पतालों में भेजी गई। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि किशोरों के टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है, टीकाकरण कराने के आधा घंटे तक किशेारों को अस्पताल में रोका जाएगा। आगरा जनपद में टीकाकरण के चौथे चरण में 15 से 17 वर्ष की उम्र वालों का टीकाकरण सोमवार से 31 बूथों पर होगा। ऑनलाइन के अलावा मौके पर भी पंजीकरण कर टीका लगाया जाएगा। संबंधित स्कूल की अंकतालिका या आधार कार्ड संख्या से पंजीकरण कराया जा सकता है।