{"_id":"6070949d8ebc3e8d2f3e7094","slug":"vaccination-in-only-25-centers-due-to-lack-of-vaccine-mainpuri-news-agr487889248","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की कमी से मात्र 25 केंद्रों पर हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन की कमी से मात्र 25 केंद्रों पर हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
नवीगंज में कोरोना वैक्सीन न होने पर खड़े कर्मचारी।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में कोविड-19 टीकाकरण पटरी से उतरता नजर आ रहा है। टीकाकरण के लिए लगातार वैक्सीन की कमी आ रही है। बृहस्पतिवार को 39 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ था। जबकि शुक्रवार को मात्र 25 केंद्रों पर ही टीकाकरण हो सका। 14 केंद्रों पर शुक्रवार को टीकाकरण के लिए वैक्सीन नहीं पहुंची।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी वैक्सीन की कमी को लेकर चिंतित हैं।
शासन और प्रशासन कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए लगातार टीकाकरण कराने पर जोर दे रहा है। 45 साल से ऊपर के लोगों को टीकाकरण के लिए कहा गया है। टीकाकरण केंद्र पर लोग तो पहुंच रहे हैं लेकिन केंद्रों पर वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। कोरोना वैक्सीन न होने के कारण पीएचसी सुल्तानगंज और पीएचसी नवीगंज पर शुक्रवार को पहुंचे लोग निराश लौट गए।
बेवर का स्टाफ गया चुनाव ड्यूटी पर
बेवर। कस्बा स्थित सीएचसी पर शुक्रवार को कोरोना का टीका नहीं लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना था कि यहां टीकाकरण का कार्य देख रहे कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगाई गई है। जिसके चलते टीकाकरण बंद है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सर्वर डाउन होने से एक घंटे रहा काम बंद
मैनपुरी। जिला अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र पर शुक्रवार को 11 बजे सर्वर डाउन हो गया। जिससे यहां टीकाकरण कराने आए लोगों का पंजीकरण नहीं हो सका। लोग डेढ़ घंटे तक पंजीकरण के लिए लाइन में लगे रहे। करीब 12:30 बजे यहां पंजीकरण का कार्य शुरू हो सका।