फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uttar Pradesh Metro Rail Corporation Managing Director Kumar Keshav retires after eight years

UP Metro: मेट्रो से आठ साल बाद विदा हुए प्रबंध निदेशक कुमार केशव, जूनियर को सौंपा अपना सेफ्टी हेलमेट

Thu, 30 Jun 2022 10:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Jun 2022 10:34 PM IST
सार

कुमार लखनऊ और कानपुर की तरह आगरा में तय समय से पहले मेट्रो ट्रायल शुरू कराने के पक्षधर थे। वह लखनऊ और कानपुर की तरह आगरा में तय समय से पहले मेट्रो ट्रायल शुरू कराने के पक्षधर थे।

विज्ञापन
Uttar Pradesh Metro Rail Corporation Managing Director Kumar Keshav retires after eight years
कुमार केशव ने जूनियर को सौंपा अपना सेफ्टी हेलमेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेट्रो मैन के नाम से मशहूर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक कुमार केशव बृहस्पितवार को आठ साल का कार्यकाल पूर्ण करने के बाद विदा हो गए। उन्होंने जूनियर स्टाफ को अपना सेफ्टी हेलमेट सौंपा। तय अवधि से पहले लखनऊ और कानपुर में मेट्रो संचालन का श्रेय कुमार केशव को जाता है।

विज्ञापन


लखनऊ स्थित यूपीएमआरसी के प्रशासनिक भवन में बृहस्पतिवार को उनकी विदाई हुई। भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा (आईआरसीई) अधिकारी केशव को केंद्र सरकार ने 2014 में उत्तर प्रदेश में मेट्रो प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी सौंपी थी। आईआईटी रुड़की से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक और आईआईटी कानपुर से एमटेक में गोल्ड मेडल ले चुके 62 वर्षीय केशव को जल्द फैसले लेने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है। 

विज्ञापन

लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज है नाम

आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि एमडी लखनऊ और कानपुर की तरह आगरा में तय समय से पहले मेट्रो ट्रायल शुरू कराने के पक्षधर थे। उन्होंने लखनऊ मेट्रो में 4.5 वर्ष में संपूर्ण उत्तर दक्षिण कॉरिडोर पर संचालन शुरू कराया है। 2 साल 1.5 माह में कानपुर में मेट्रो शुरू कराई। लखनऊ में सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन के लिए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज है। उन्होंने रिकार्ड टाइम में यहां भूमिगत स्टेशन तैयार कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो कर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम विजेता समक्ष अग्रवाल को बृहस्पतिवार को नकद एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। 16 से 30 जून तक चले पखवाड़ा के समापन पर सभी मेट्रो अधिकारियों व कर्मियों ने स्वच्छता की शपथ ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed