फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya will two day visit on 11 May Firozabad 

फिरोजाबाद: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन का बदला कार्यक्रम, जानें दो दिवसीय दौरा कब से हो रहा शुरू  

Tue, 10 May 2022 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 May 2022 10:09 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के फिरोजाबाद में दो दिवसीय दौरे के कार्यक्रम में छोटा सा परिवर्तन हुआ है। वैसे तो आज यानि 10 मई को आने का कार्यक्रम तय था, लेकिन अब वे 11 मई को आएंगे।
 

विज्ञापन
Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya will two day visit on 11 May Firozabad 
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो दिवसीय दौरे पर अब मंगलवार की जगह बुधवार 11 मई को आएंगे। सुबह 11 बजे पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। 12 मई को जनसुनवाई करने के साथ गौशाला का निरीक्षण एवं नारखी क्षेत्र में पेयजल योजना को देखने जाएंगे। 

विज्ञापन

ये है पूरा कार्यक्रम 

उपमुख्यमंत्री का उड़न खटोला 11 मई को 11 बजे पुलिस लाइन में उतरेगा। 11.10 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाजपा जिला संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। 11.40 बजे शिकोहाबाद के ऊबटी में खेलकूद स्टेडियम का लोकार्पण,12.40 बजे प्राथमिक स्कूल डाहिनी एवं राश नडीलर की दुकान को चेक करेंगे। 13.20 बजे जिला संयुक्त चिकित्सालय एवं 13.45 बजे गेहूं क्रय केद्र मंडी समिति शिकोहाबाद का निरीक्षण, सवा दो बजे चितावली ग्राम पंचायत में पंचायत सचिवालय तथा वासुदेवमई में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन


सीएमओ ऑफिस के करेंगे निरीक्षण 

उपमुख्यमंत्री तीन बजे आईट्रिपल सी सीएमओ ऑफिस फिरोजाबाद का निरीक्षण कर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। शाम को चार बजे कलक्ट्रेट सभागार में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक तथा समापन पर प्रेसवार्ता होगी। शाम को 5.35 बजे फिरोजाबाद शहर की मलिन बस्ती में प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण करेंगे। शाम को 6.20 बजे निरीक्षण भवन पहुंचेंगे और स्थानीय योजना के मुताबिक अन्य कार्यक्रम तथा रात्रि विश्राम करेंगे। 12 मई को सुबह साढ़े नौ बजे निरीक्षण भवन में जनसुनवाई करेंगे। 10.45 बजे कान्हा गौशाला का निरीक्षण,सवा 11 बजे नारखी के गढ़ी हंसराम में पाइप पेयजल योजना का निरीक्षण करेंगे। 11.50 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचकर मेरठ के लिए रवाना होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री के आगमन की हो रही थी तैयारियां 

पहले मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम मंगलवार 10 मई को प्रस्तावित था। उनके आगमन को लेकर सोमवार को दिन भर अधिकारी साफ-सफाई के साथ रंग रोगन कराने में जुट रहे। संयुक्त चिकित्सालय में सीएमएस डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा ने भी अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा और उनके सुधार के लिए सुबह से ही कर्मचारियों को लगा दिया। जिससे कोई कोर कसर बाकी न रह जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed