फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UPSRTC to Run Extra Buses on Dussehra Diwali and Chhath Bus Every 30 Minutes

UP: दशहरा, दिवाली और छठ तक...यूपी रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें, हर 30 मिनट में मिलेगी सुविधा

Thu, 25 Sep 2025 07:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Sep 2025 07:59 AM IST
सार

त्योहार पर घर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए ये अच्छी खबर है। परिवहन निगम द्वारा दशहरा, दिवाली और छठ को लेकर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
UPSRTC to Run Extra Buses on Dussehra Diwali and Chhath Bus Every 30 Minutes
यूपी रोडवेज की बसें

विस्तार

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम दशहरा, दिवाली और छठ पर्व के लिए अतिरिक्त बसें चलाएगा। साथ ही चल रही बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। इससे यात्रियों को हर 30 मिनट में गंतव्य के लिए बस मिल सकेगी।
विज्ञापन


दशहरा 2 अक्तूबर को, दिवाली 22 को है। छठ पर्व की शुरुआत 25 अक्तूबर से होगी। ऐसे में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ने की उम्मीद है। इसकी तैयारी में परिवहन निगम तैयारी में जुट गया है। वर्तमान में करीब 713 बसें आगरा से छोटी और लंबी दूरी के लिए संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन


ये बसें आगरा से लखनऊ, अलीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, जयपुर, बरेली, अयोध्या, टनकपुर, औरैया, मैनपुरी, मथुरा, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, झांसी, कानपुर आदि मार्गों पर आवागमन करती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्याप्त मात्रा में बसें संचालित की जा रही हैं, जो फाउंड्री नगर, आईएसबीटी, ईदगाह, फोर्ट और बाह डिपो से चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई बसें हो रहीं शामिल
परिवहन निगम के बेड़े में 90 नई बसें शामिल हो रही हैं। अब तक 30 बसें आगरा को मिल चुकी हैं। इससे यात्रियों को बस न मिले की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।


फेरे भी बढ़ाए जाएंगे
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। आगरा से जाने वाले अधिकतर मार्गों पर पर्याप्त संख्या में बसें संचालित होंगी। इसके लिए जल्द ही निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed