{"_id":"691235ccd75fd9b3df0d8c73","slug":"uproar-over-encroachment-removal-in-agra-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ट्रांसयमुना में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा...नगर निगम की टीम का विरोध, बुलडोजर पर चढ़ी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ट्रांसयमुना में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा...नगर निगम की टीम का विरोध, बुलडोजर पर चढ़ी महिला
Tue, 11 Nov 2025 12:28 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:28 AM IST
सार
नगर निगम के अतिक्रमण हटाने का दुकानदारों ने विरोध किया। कपड़ों की फड़ लगाने वाली महिला महक चौधरी बुलडोजर पर चढ़ गई और कार्रवाई रोकने की मांग की।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने का विरोध।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-वन में सोमवार दोपहर नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर नगर निगम की टीम जब डी ब्लॉक में अतिक्रमण हटाने पहुंची, तो दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। इसी दौरान फड़ संचालक महिला महक चौधरी बुलडोजर पर चढ़ गई और कार्रवाई रोकने की मांग की।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।नगर निगम की टीम सोमवार को कटरा वजीर खां में अभियान चलाने के बाद ट्रांस यमुना कॉलोनी पहुंची। टीम को देखते ही कुछ दुकानदारों ने अपने काउंटर पीछे हटा लिए, जबकि फड़ संचालक फुटपाथ पर बने रहे। उन्हें हटाने के दौरान कपड़ों की फड़ लगाने वाली महिला महक चौधरी बुलडोजर पर चढ़ गई और कार्रवाई रोकने की मांग की।
निगम की टीम ने उन्हें उतारने का प्रयास किया तो उनके पति शिवकुमार चौधरी भी बुलडोजर पर चढ़ गए और कार्रवाई रुकवाने को लेकर हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस ने दोनों को नीचे उतारा और विरोध करने वाले शिवकुमार चौधरी को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।नगर निगम की टीम ने करीब 100 से अधिक अतिक्रमण हटवाए। कार्रवाई के दौरान कई बार दुकानदारों और निगमकर्मियों के बीच कहासुनी हुई। लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।