{"_id":"69b308208e7207338b0eb30a","slug":"uproar-over-burning-of-garbage-in-agra-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कलेक्शन पॉइंट पर कूड़ा जलाने पर हंगामा, अधिकारियों से हुई नोकझोंक; निगम ने तैनात की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कलेक्शन पॉइंट पर कूड़ा जलाने पर हंगामा, अधिकारियों से हुई नोकझोंक; निगम ने तैनात की टीम
Fri, 13 Mar 2026 12:08 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:08 AM IST
सार
आगरा में कूड़ा कलेक्शन पॉइंट पर लोगों ने बृहस्पतिवार को हंगामा कर दिया। नगर निगम की ओर से कचरा डालने और आग लगाने वालों की तलाश व निगरानी के लिए दो टीमों को तैनात किया गया है। क्षेत्र में विशेष सफाई व पानी छिड़काव अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
कूड़ा जलाने पर किया हंगामा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सेंट्रल जेल रोड स्थित नगर निगम के कूड़ा कलेक्शन पॉइंट को लेकर बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने कूड़ा ले जाने वाली नगर निगम की गाड़ियों को रोककर प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे नगर निगम के अधिकारियों के साथ स्थानीय लोगों की नोक-झोंक भी हुई।
सेक्टर 12 ए आवास विकास, सेंट्रल जेल रोड के पास नगर निगम का कूड़ा कलेक्शन पॉइंट बना हुआ है। यहां शहर के कई हिस्सों से कूड़ा लाकर इकट्ठा किया जाता है। इसके बाद इसे निस्तारण के लिए कुबेरपुर स्थित कचरा निस्तारण प्लांट भेजा जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसकी आड़ में आस-पास की फैक्टरी के लोग भी कूड़ा डाल जाते है।
स्थानीय निवासी शालीन जैन ने बताया कि बीते मंगलवार की रात किसी ने कूड़े में आग लगा दी। कूड़े के ढेर से उठने वाला धुआं लोगों के घरों में घुसने लगा जिससे उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। वहीं, सिराज अली ने बताया कि नगर निगम के खुले वाहनों की वजह से क्षेत्र में कचरा और प्रदूषण बढ़ रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि खुले में कचरा ले जाने पर जेडएसओ वाहन को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। कचरा डालने और आग लगाने वालों की तलाश व निगरानी के लिए दो टीमों को तैनात किया गया है। क्षेत्र में विशेष सफाई व पानी छिड़काव अभियान चलाया जाएगा।