{"_id":"6a40c219f820f7e1e50e3a3b","slug":"uproar-over-attempt-to-encroach-upon-jain-temple-land-in-agra-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में मंदिर की जमीन पर कब्जे का प्रयास: जैन समाज का थाने में हंगामा, पुलिस से बहस; विरोध में बंद की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में मंदिर की जमीन पर कब्जे का प्रयास: जैन समाज का थाने में हंगामा, पुलिस से बहस; विरोध में बंद की दुकानें
Sun, 28 Jun 2026 12:11 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:11 PM IST
सार
आगरा में मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर रविवार को छीपीटोला में विवाद हो गया। कमेटी पदाधिकारी के भतीजे से मारपीट के बाद जैन समाज ने थाने का घेराव किया। पुलिस से तीखी बहस हुई।
विज्ञापन
थाने में जुटे जैन समाज के लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के छीपीटोला स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की जमीन पर रविवार सुबह कुछ अराजक तत्वों ने कब्जे का प्रयास किया। कमेटी पदाधिकारी के भतीजे दीपक जैन से मारपीट की और दरवाजे पर अपना ताला लगा दिया। सूचना पर मंदिर कमेटी के लोगों के साथ सैकड़ों की संख्या में जैन समाज के लोग पहुंच गए।
थाना रकाबगंज का घेराव कर दिया। विरोध स्वरूप दुकानें बंद कर दी। पुलिस से भी जैन समाज के लोगों की बहस हो गई। शिकायत पर पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। एहतियातन मंदिर के पास फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रकाबगंज का घेराव कर दिया। विरोध स्वरूप दुकानें बंद कर दी। पुलिस से भी जैन समाज के लोगों की बहस हो गई। शिकायत पर पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। एहतियातन मंदिर के पास फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन