{"_id":"6a15e5bd3a4dd282cf002b03","slug":"uproar-in-achhnera-municipal-board-meeting-councilors-surrounded-the-municipal-administration-on-sewer-and-drinking-water-issues-agra-news-c-421-1-ag11011-8967-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अछनेरा पालिका बोर्ड बैठक में हंगामा, सीवर-पेयजल मुद्दों पर सभासदों ने घेरा पालिका प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अछनेरा पालिका बोर्ड बैठक में हंगामा, सीवर-पेयजल मुद्दों पर सभासदों ने घेरा पालिका प्रशासन
विज्ञापन
अछनेरा। नगर पालिका परिषद अछनेरा में मंगलवार को आयोजित बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। कस्बा में सीवर सफाई, विकास कार्यों और पेयजल आपूर्ति की बदहाल स्थिति को लेकर सभासदों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
सभासदों ने आरोप लगाया कि कई विकास कार्य केवल कागजों में पूरे दिखाए जा रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत इससे अलग है। बैठक में सभासदों ने विभिन्न वार्डों में सीवर नालों के उफान, पेयजल संकट और शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही का मुद्दा उठाते हुए ईओ अरुण कुमार यादव और चेयरमैन से जवाब मांगा। भरनी मोहल्ला समेत कई क्षेत्रों की समस्याओं पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से माहौल गरमा गया। सभासदों का आरोप था कि अधिकारी शिकायतों का मौके पर निरीक्षण तक नहीं करते, जिससे वर्षों से समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
मिठाई भुगतान और बकाया बिलों पर भी घिरी पालिका
बैठक में पिछले वर्ष दीपावली पर वितरित मिठाई के भुगतान का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा। सभासदों ने कहा कि संबंधित दुकानदार का भुगतान अब तक लंबित है। वहीं पेयजल संकट को लेकर पूर्वी रठिया, भरनी मोहल्ला, वार्ड 9, 10, 16, 17, 18, 20 और आदिवासी गली सहित कई इलाकों में पानी न पहुंचने तथा वार्ड 15 में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत सामने आई। बैठक के दौरान भुगतान की मांग को लेकर मिठाई विक्रेता, पंचर संचालक और टेंट व्यवसायी भी पहुंच गए। हालांकि करीब ढाई घंटे चली बैठक में किसी भी मुद्दे पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका।