{"_id":"693c3f05b3019cc0a30ca6ce","slug":"uppcl-chairman-held-meeting-with-chief-engineers-of-21-districts-2025-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपीपीसीएल चेयरमैन ने मुख्य अभियंताओं संग की बैठक, इन जिलों में लागू होगा वर्टिकल सिस्टम; मांगे प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपीपीसीएल चेयरमैन ने मुख्य अभियंताओं संग की बैठक, इन जिलों में लागू होगा वर्टिकल सिस्टम; मांगे प्रस्ताव
Fri, 12 Dec 2025 10:07 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 12 Dec 2025 10:07 PM IST
सार
बैठक में यूपीपीसीएल चेयरमैन ने पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस योजना) के तहत चल रहे कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने, तीसरी पार्टी से गुणवत्ता परीक्षण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक करते यूपीपीसीएल चेयरमैन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अलीगढ़ के बाद अब उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) फिरोजाबाद, झांसी और मथुरा में भी वर्टिकल सिस्टम लागू करेगा। यूपीपीसीएल के चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार गोयल ने शुक्रवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (डीवीवीएनएल) के सिकंदरा स्थित मुख्यालय में सभी 21 जिलों के मुख्य अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए।
उन्होंने तीनों जिलों फिरोजाबाद, झांसी और मथुरा के मुख्य अभियंताओं से वर्टिकल सिस्टम की तैयारी करने के निर्देश दिए। शुक्रवार सुबह दक्षिणंचल मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान गोयल ने एमडी डीवीवीएनएल नितीश कुमार की मौजूदगी में बिजली बिल राहत योजना समेत अन्य विद्युत योजनाओं की समीक्षा की।
चेयरमैन ने बिजली बिल राहत योजना की प्रगति का ब्योरा लेते हुए अधिक से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं तक योजना की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक न्याय पंचायत पर मुनादी कराकर शिविर लगाए जाएं और इसकी सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अवश्य दी जाए, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता योजना का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
उन्होंने 2024-25 और 2025-26 के बिजनेस प्लान से जुड़े कार्यों को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कार्यालयों और उपकेंद्रों में कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक माध्यम से ही दर्ज करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस योजना) के तहत चल रहे कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने, तीसरी पार्टी से गुणवत्ता परीक्षण कराने के निर्देश दिए। स्कूलों की लाइन शिफ्टिंग के लिए जिलाधिकारी के साथ बैठक कर चिह्नित कर शीघ्र पूरा करने को कहा। स्मार्ट मीटर लगाने की गति बढ़ाने पर भी जोर दिया।

उन्होंने झटपट और निवेश मित्र पोर्टल पर आए आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए कहा। हेल्पलाइन नंबर 1912 और सोशल मीडिया पर मिलने वाली शिकायतों का तुरंत समाधान करने तथा लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी प्रतिदिन 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई कर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समय पर निपटारा करें।
चेयरमैन ने प्रबंध निदेशक नितीश कुमार ने डेढ़ माह में केसकेंडिंग प्रणाली से लगभग 3,000 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराने पर उनकी सराहना की और इस प्रणाली को सभी डिस्कॉम में लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में निदेशक वाणिज्य अजय अग्रवाल, निदेशक प्रशासन सिद्धार्थ मिश्रा, निदेशक तकनीकी मनोज कुमार श्रीवास्तव समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
ऐसे काम करेगा सिस्टम
वर्टिकल सिस्टम के तहत विभागीय कामकाज एकीकृत रूप से संचालित होंगे। पूरा सिस्टम काम के आधार पर बांटा जाएगा। अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) की जगह अधीक्षण अभियंता (एसई) तैनात होंगे। अधीक्षण अभियंता वाणिज्य का काम नया कनेक्शन देना, मीटर लगाना, बिल सही करना, बिल वसूली, स्मार्ट मीटर लगाने व 1912 की शिकायतों के निराकरण करना होगा। अधीक्षण अभियंता तकनीकी के जिम्मे बिजली की निर्बाध आपूर्ति रहेगी। शहर में 33 केवी, 11 केवी लाइनों में आए फॉल्ट, जले ट्रांसफॉर्मर बदलने, उपकेंद्रों पर दर्ज होने वाली शिकायतों को निपटाएंगे। अधीक्षण अभियंता परीक्षण मोहल्लों व उपकेंद्रों पर लगे ट्रांसफार्मरों के सही तरीके से काम करने की निगरानी करेंगे। इससे अफसरों की जवाबदेही तय होगी। सभी मुख्य अभियंता के अधीन काम करेंगे।
अभियंता संघ ने रखी मांगें
समीक्षा बैठक से पहले उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के पदाधिकारियों ने चेयरमैन से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात सिंह और क्षेत्रीय सचिव अनूप उपाध्याय ने सहायक अभियंता से अधीक्षण अभियंता के लंबित प्रमोशन समेत कई मुद्दों से अवगत कराया। चेयरमैन ने मांगों पर विचार कर निर्णय लेने की बात कही।