फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Weather There will be no respite from cold severe cold till 29 melting will haunt

UP Weather: सर्दी से अभी नहीं मिलेगी राहत, 29 तक कड़ाके की ठंड; सताएगी गलन

Fri, 26 Jan 2024 08:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Jan 2024 08:19 AM IST
सार

कड़ाके की सर्दी खूब सता रही है। लोग घरों में कैद होने के मजबूर हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस सर्दी से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
 

विज्ञापन
UP Weather There will be no respite from cold severe cold till 29 melting will haunt
सर्दी से बचने को तापते लोग। संवाद

विस्तार

आगरा में दो दिन से निकल रही धूप ने अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी की है। हालांकि धूप में तपिश कम होने के कारण शहरवासियों को गलन से राहत नहीं मिली और शाम ढलते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर हुए। इधर मौसम विभाग ने 29 जनवरी तक के लिए कोल्ड डे कंडीशन की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को शहर के मौसम का मिजाज फिर से बिगड़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने 26 जनवरी के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन


हाड़ कंपाती सर्दी और गलन ने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर रखा है। कड़ाके की ठंड के चलते जिले के 8 वीं तक के विद्यालयों का अवकाश चल रहा है। सरकारी कार्यालयों में भी इन दिनों उपस्थिति कम नजर आती है, जो कर्मचारी आते हैं वो भी दफ्तरों में सर्दी से बचाव के लिए हाथ तापते नजर आते हैं। पिछले दो दिनों से शहर में धूप तो निकल रही है लेकिन उसमें इतनी तपिश नहीं होती जो लोगों को गलन से राहत दे सके। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई और 14.1 से बढ़कर 17.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन


वहीं न्यूनतम तापमान भी 7.6 डिग्री से बढ़कर 8.2 डिग्री हो गया। तापमान में वृद्धि से शहरवासी राहत महसूस कर रहे हैं लेकिन मौसम विभाग ने एक बार फिर गणतंत्र दिवस को लेकर रेड अलर्ट और 29 जनवरी तक कोल्ड डे कंडीशन की चेतावनी जारी की है। कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम विज्ञानी डाॅ. संदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाने की संभावना है। कोल्ड डे कंडीशन और शीत लहर भी मौसम का मिजाज बिगाड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज का तापमान (पूर्वानुमान)
अधिकतम तापमान- 14
न्यूनतम तापमान- 7
सूर्योदय- 7:13
सूर्यास्त- 5:54
एक्यूआई- 136
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed