फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up tourism,tulasi das birthplace,tulai das birthplace,tulai das birthplace soron,soron kasganj UP,soron tourism UP

तीर्थनगरी सोरों यूपी के पर्यटन मानचित्र में हुई शामिल

Fri, 04 Jun 2021 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
up tourism,tulasi das birthplace,tulai das birthplace,tulai das birthplace soron,soron kasganj UP,soron tourism UP
सोरों(कासगंज)। उत्तर भारत की प्रसिद्ध तीर्थनगरी सोरों लंबे समय से उपेक्षा का दंश झेल रही है। हालांकि अब पर्यटन के क्षेत्र में तीर्थनगरी को बढ़ावा देने की तैयारी की गई है। इसी साल फरवरी माह में पर्यटन की उपनिदेशक ने इस नगरी में पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने की पहल आगे बढ़ाई है। पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर तीर्थनगरी सोरों को पर्यटन स्थल में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सोरों को लंबे समय से पर्यटन के रूप में विकसित करने की मांग क्षेत्रीय लोगों के द्वारा की जा रही है। सीएम योगी भी सोरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा कर चुके हैं। पर्यटन विकास के लिए सीएम के निर्देश पर भेजी गई डीपीआर भी फाइलों में अटकी पड़ी है। यहां पर्यटन विभाग का गैस्ट हाऊस भी संचालित है, लेकिन अभी तक पर्यटन विकास की दिशा में भौतिक रूप से काम शुरू नहीं हो सका है। भौतिक विकास को लेकर सोरों के निवासी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर तीर्थनगरी को पर्यटन स्थल के रूप में सूूचीबद्घ किया गया है। इसे अच्छा संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन

पर्यटन सूची में सोरों का नाम शामिल होना स्वागत योग्य है, लेकिन सोरों में अभी तक अपेक्षा के अनुसार विकास कार्य नहीं हुए हैं। जिससे मन कचोटता है। - रामेश्वर दयाल महेरे
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सभी तीर्थों के विकास के लिए धनराशि आवंटित की गई है, लेकिन सोरों के साथ सौतेला व्यवहार हुआ। भले ही सरकार पर्यटकों के लिए यहां बढ़ावा देने की पहल आगे बढ़ा रही हो, लेकिन धरातल पर अभी और प्रयास की जरूरत है। - डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित
प्रदेश सरकार के साथ-साथ भारत सरकार के तीर्थों की सूची में भी सोरों तीर्थ का नाम शामिल किया जाना चाहिए। प्रतिदिन यहां देशभर के विभिन्न श्रद्धालु आते हैं। उनको बेहतर पर्यटन सुविधाएं मुहैया उपलब्ध कराई जाएं। - पंडित भारत किशोर दुबे
सोरों को पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा देने का प्रयास जरूरी है। पर्यटन की सूची में सोरों को शामिल करना अच्छी बात है, लेकिन सोरों के बेहतर विकास के लिए पर्यटन विभाग को एक विशेष कार्ययोजना बनानी चाहिए। - कैलाश चंद्र कटारे

तीर्थनगरी सोरों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कोशिशें की जा रही हैं। पर्यटन विभाग की सूची में सोरों शामिल है। पर्यटन गैस्ट हाऊस को सुदृढ़ बनाया जाएगा। सोरों को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं। - प्रीती श्रीवास्तव, उप निदेशक, पर्यटन उत्तर प्रदेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed