फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP TET 2021 Supervisors and Static Magistrates will be deployed at the exam centers in mainpuri

यूपीटीईटी 2021: परीक्षा केंद्रों पर होगी कड़ी निगरानी, पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट होंगे तैनात

Fri, 26 Nov 2021 12:32 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Nov 2021 12:32 AM IST
सार

मैनपुरी में 28 नवंबर को होने वाली यूपीटीईटी परीक्षा की निगरानी को लेकर कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनात की जाएगी। जिलाधिकारी ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
UP TET 2021 Supervisors and Static Magistrates will be deployed at the exam centers in mainpuri
UPTET 2021

विस्तार

मैनपुरी जिले में 28 नवंबर को आयोजित होने जा रही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (यूपीटीईटी) की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद प्राथमिक और उच्च प्राथमिक वर्ग की परीक्षा के लिए पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की बृहस्पतिवार को तैनाती कर दी गई। 

विज्ञापन


टीईटी के लिए प्राथमिक वर्ग में 16379 छात्र-छात्राओं के लिए 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जबकि उच्च प्राथमिक वर्ग में 8697 परीक्षार्थियों के लिए जिले में 19 केंद्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश के बाद परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापकों के साथ-साथ प्रत्येक केंद्र पर एक-एक पर्यवेक्षक और एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई। पर्यवेक्षक शिक्षा विभाग की तरफ से तैनात किया गया है जबकि स्टेटिक मजिस्ट्रेट जिला प्रशासन की तरफ से तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी ने परीक्षा को पूरी सतर्कता के साथ आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर में बांटे केंद्र 
परीक्षा को कड़ी निगरानी में आयोजित कराने के लिए जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह के निर्देश पर प्राथमिक वर्ग की परीक्षा के लिए 28 केंद्रों को आठ सेक्टर में विभाजित किया गया है। वहीं उच्च प्राथमिक वर्ग की परीक्षा के लिए 19 केंद्रों को सात सेक्टर में विभाजित किया गया है। दोनों पालियों में दो-दो अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है। 

आज जिलाधिकारी लेंगे बैठक 
टीईटी के लिए बनाए गए केंद्रों के व्यवस्थापकों, पर्यवेक्षकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ शुक्रवार को दोपहर 12 बजे बैठक बुलाई गई थी। जिलाधिकारी के निर्देश बैठक का समय शुक्रवार शाम छह बजे किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने अधिकारियों से समय से बैठक में पहुंचने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed