{"_id":"5f7a0fbddab7e165cd22ac12","slug":"up-samajwadi-party-chief-goes-to-hathras-police-lathicharge-on-leaders","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाथरस में पुलिस लाठीचार्ज में आगरा के सपाई भी घायल, प्रदेश अध्यक्ष के साथ जा रहे थे 'बिटिया' के गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस में पुलिस लाठीचार्ज में आगरा के सपाई भी घायल, प्रदेश अध्यक्ष के साथ जा रहे थे 'बिटिया' के गांव
Mon, 05 Oct 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:05 AM IST
सार
समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल रविवार सुबह आगरा पहुंचे। उनके नेतृत्व में पूर्व सांसद रामजी लाल सुमन, मैनपुरी के पूर्व सांसद अक्षय यादव, बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव व आगरा के जिलाध्यक्ष राम गोपाल बघेल समेत 250 से अधिक कार्यकर्ता
रविवार सुबह हाथरस रवाना हुए। पीड़ित के गांव के बाहर पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज में कई सपाई घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते समाजवादीपार्टी के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में रविवार को हुए लाठीचार्ज में आगरा से सपाई भी घायल हो गए। ये पीड़िता के गांव जाने की कोशिश कर रहे थे। इससे पहले खंदौली में रोके जाने पर सपाई हाईवे पर बैठ गए। इससे जाम कर दिया। इसमें एंबुलेंस भी फंस गई।
समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल रविवार सुबह आगरा पहुंचे। उनके नेतृत्व में पूर्व सांसद रामजी लाल सुमन, मैनपुरी के पूर्व सांसद अक्षय यादव, बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव व आगरा के जिलाध्यक्ष राम गोपाल बघेल समेत 250 से अधिक कार्यकर्ता रविवार सुबह हाथरस रवाना हुए। पीड़ित के गांव के बाहर पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज में कई सपाई घायल हो गए।
जिला सचिव धर्मेंद्र चौधरी का सिर फट गया। सपाइयों को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी। पहले खंदौली टोल प्लाजा, फिर सादाबाद पर पुलिस ने रोकने की कोशिश की। जिलाध्यक्ष ने बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश की, तो पुलिस ने लाठियां फटकारी। इस दौरान आर्यन सिंह, विपिन यादव आदि जख्मी हो गए। जिला महासचिव शिवराम यादव, निर्वेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

खंदौली में दो घंटे तक चला हंगामा
हाथरस जाने के लिए रविवार को निकले सपाइयों को पुलिस ने सादाबाद सीमा पर रोका तो कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए अलीगढ़ हाईवे पर जाम लगा दिया। लगभग दो घंटे तक हंगामा चला।
सपाइयों के सादाबाद सीमा पर पहुंचने पर पुलिस ने आगे जाने से रोक दिया। इस बात से नाराज कार्यकर्ता हंगामा करने लगे और अलीगढ़ हाईवे पर जाम लगा दिया।
इसमें एंबुलेंस भी फंस गई। बाद में अफसरों ने दो वाहनों से 11 सदस्यीय दल को चंदपा जाने की इजाजत दे दी। बाकी सपाइयों को वापस किया गया। इसके बाद पुलिस ने मशक्कत करके जाम खुलवाया और वाहनों को गंतव्य के लिए रवाना किया।

लाठीचार्ज पर भड़के रालोद के कार्यकर्ता
रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और कार्यकर्ताओं पर हाथरस में हुए लाठीचार्ज पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जाहिर किया है। उनका कहना है कि वे झुकने वाले नहीं है।
जिलाध्यक्ष डॉ. मालती चाहर ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है, पीड़ित से मिलने जा रहे पार्टी उपाध्यक्ष पर लाठीचार्ज किया। इसमें ब्रज प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, उदय सिंह, जगवीर सिंह घायल हो गए हैं। चुनाव में जनता इनको सबक सिखाएगी।
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह और सत्यवीर चौधरी ने कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष पर लाठीचार्ज से आवाज दबाई नहीं जा सकती। यह लोकतंत्र की हत्या है, योगी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।
कार्यकर्ता पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने कहा कि योगी सरकार ने पार्टी उपाध्यक्ष पर साजिश के तहत हमला कराया है। कार्यकर्ता न होते तो कोई अनहोनी हो जाती। नरेंद्र बघेल, नेम सिंह, मुकेश पहलवान, दिलीप सिंह, भूपेंद्र सिंह ने भी निंदा की है। रालोद के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला और प्रवीन माहौर ने घटना की निंदा कर योगी सरकार को दलित विरोधी बताया।