फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP RERA Clears 12 Real Estate Projects 949 flats to be built in Agra

आगरा को बड़ी सौगात: 201 करोड़ के आवासीय प्रोजेक्ट को मंजूरी, जिसमें बनेंगे 949 फ्लैट

Tue, 13 Jan 2026 06:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Jan 2026 06:56 AM IST
सार

यूपी रेरा ने सोमवार को छह जिलों में 4100 करोड़ के 12 रियल एस्टेट प्रोजेक्टों को मंजूरी दी है। आगरा में भी 201 करोड़ के आवासीय प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा, जिसमें 949 फ्लैट बनेंगे।

विज्ञापन
UP RERA Clears 12 Real Estate Projects 949 flats to be built in Agra
UP RERA - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपीरेरा) ने सोमवार को प्रदेश के छह जिलों में 4100 करोड़ रुपये के 12 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन प्रोजेक्टों में 7100 से अधिक आवासीय और कॉमर्शियल इकाइयां बनेंगी। इनमें सबसे अधिक निवेश गौतमबुद्ध नगर में होगा। यहां के तीन प्रोजेक्ट में 2460 करोड़ रुपये का निवेश होगा। वहीं आगरा में भी 201 करोड़ के आवासीय प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है जिसमें 949 फ्लैट बनेंगे।
विज्ञापन




 

यूपी रेरा के अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष यूपी में 84 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ था। कुल 308 प्रोजेक्टों का पंजीकरण हुआ था। वर्ष 2026 में भी बड़ी संख्या में प्रोजेक्टों के पंजीकरण की उम्मीद है। साल की शुरुआत 12 प्रोजेक्ट के साथ हुई है। यूपी रेरा ने 193वीं बैठक में 12 प्रोजेक्टों के पंजीकरण को मंजूरी दी है जो प्रदेश के छह जिलों में हैं। मथुरा में 300 करोड़ के एक प्रोजेक्ट में 504 आवासीय यूनिट बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा लखनऊ, वाराणसी और झांसी के भी प्रोजेक्टों को मंजूरी दी गई। यूपी रेरा के चेयरमैन संजय भूसरेड्डी का कहना है कि निवेश से रोजगार और कारोबार भी मिलेगा। यूपी रेरा प्रोजेक्टाें के निर्माण पर निगरानी भी रखेगा। ताकि समय से पूरा कराया जा सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed