फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Politics: Samajwadi Party Steps Up Outreach to Gurjars in Western UP, Claims Influence Across 100 Seats

यूपी: पश्चिमी यूपी में अखिलेश यादव खेलने जा रहे बड़ा दांव, 100 सीटों पर सपा का है चौंकाने वाला प्लान

Thu, 17 Sep 2026 10:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 17 Sep 2026 10:43 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुर्जर समाज के बीच जनसंपर्क बढ़ाने की कवायद तेज की है। पार्टी के प्रदेश सचिव लल्ला गुर्जर ने पश्चिमी यूपी की 100 सीटों पर गुर्जर समाज के प्रभाव का दावा किया और पीडीए का जिक्र किया।
 

विज्ञापन
UP Politics: Samajwadi Party Steps Up Outreach to Gurjars in Western UP, Claims Influence Across 100 Seats
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने गुर्जर वोट बैंक को साधने की मुहिम तेज कर दी है। बुधवार को प्रेस वार्ता में प्रदेश सचिव लल्ला गुर्जर ने बताया कि पश्चिमी यूपी की 100 सीटों पर गुर्जरों का प्रभाव है। 2027 में पीडीए के बल पर सपा सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


एमजी रोड स्थित एक होटल में प्रदेश सचिव लल्ला गुर्जर ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। आरोप लगाया कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। गुर्जर समाज आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर सरकार की नीतियों से नाराज है। वह अब सपा के पक्ष में लामबंद हो रहा है।
विज्ञापन


सपा नेता राहुल चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि पार्टी के प्रचार अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों को रोकने के लिए प्रशासनिक दबाव और पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि 2027 में यह गठबंधन प्रदेश में बदलाव लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed