फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Firozabad: जयमाला पर दूल्हे ने की ऐसी हरकत, दुल्हन हुई शर्म से पानी-पानी, शादी से किया मना, वापस लौटी बरात

Fri, 10 Feb 2023 02:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Feb 2023 02:18 PM IST
विज्ञापन
bride fell when the groom left her hand While climbing the stage on Jaimala
दुल्हन हुई शर्म से पानी-पानी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शिकोहाबाद थाना जसराना क्षेत्र के गांव जाजू मई में शादी समारोह के दौरान दूल्हे ने ऐसी हरकत की, कि दुल्हन शर्म से पानी-पानी हो गई। ये घटना जयमाला के दौरान हुई, जिसके बाद दुल्हन ने शादी से साफ मना कर दिया। लोगों ने काफी समझाया, लेकिन लड़की शादी करने के लिए राजी नहीं हुई। इसके बाद बरात वापस हो गई, वहीं पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया है। 


गेस्ट हाउस में आई थी बरात

जसराना क्षेत्र के गांव जाजू मई निवासी युवती मनोज की शादी थाना खैरगढ़ के गांव रसैनी के युवक आदेश के साथ तय हुई थी। बीती रात दूल्हा बरात लेकर शिकोहाबाद के बाबा तूफान सिंह गेस्ट हाउस में आया। लड़की पक्ष ने बरात का स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद घुड़चढ़ी हुई। सभी लोग नाचते गाते हुए दरवाजे पर पहुंचे, जहां लड़की के पिता ने बारोटी की रस्म अदा की।  
Trending Videos
bride fell when the groom left her hand While climbing the stage on Jaimala
मौके पर जुटी रिश्तेदारों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जयमाला की स्टेज सजाई गई। जयमाला के दौरान दुल्हन का हाथ पकड़कर स्टेज पर चढ़ाने के लिए तैयारी की,  लेकिन दूल्हे के दिमाग में फितूर पैदा हो गया और उसने दुल्हन को झटका देकर जमीन पर गिरा दिया। इतने रिश्तेदारों की बीच जब दुल्हन जमीन पर गिरी, तो शर्म से उसकी नजरें झुक गईं। वहीं दूल्हे को इस घटना से कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इस घटना के बाद भी दूल्हे के हौसले बुलंद दिखाई दिए और वह लड़की पक्ष को जगह-जगह अपमानित करने लगा।
 
bride fell when the groom left her hand While climbing the stage on Jaimala
इसी गेस्ट हाउस में आई थी बरात - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद लड़की का धैर्य जवाब दे गया। उसने दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से इनकार कर दिया। जैसे ही लड़की ने शादी से इनकार किया, तो दोनों पक्ष हैरान रह गए। हालांकि लड़की पक्ष के लोगों ने बाद में अपनी ही बेटी का समर्थन किया और लड़के के खिलाफ थाने में सूचना दी।  मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे को हिरासत में लेकर थाने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
bride fell when the groom left her hand While climbing the stage on Jaimala
गेस्ट हाउस - फोटो : अमर उजाला
उधर घराती और बराती दोनों शादी करने के लिए लड़की को मनाने में लगे रहे, लेकिन दोपहर तक लड़की शादी करने से तैयार नहीं हुई। इसके बाद बरात और दूल्हे के परिजन अपने घर चले गए।  
विज्ञापन
bride fell when the groom left her hand While climbing the stage on Jaimala
दुल्हन - फोटो : iStock
वहीं दूल्हा थाने में बैठा हुआ है। इस संबंध में अभी भी सुलह के प्रयास जारी हैं । देखना है यह दुल्हा वधु को लेकर जाता है,अथवा  बिना दुल्हन के ही वापस जाएगा। या फिर जेल की हवा खायेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed