{"_id":"5d63d27e8ebc3e017768936a","slug":"up-police-sub-inspector-last-salute-in-kasganj-police-line","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उपनिरीक्षक की मौतः गुत्थी सुलझाने में जुटे अफसर, मोबाइल कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनिरीक्षक की मौतः गुत्थी सुलझाने में जुटे अफसर, मोबाइल कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस
Tue, 27 Aug 2019 12:22 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
उपनिरीक्षक की अर्थी को कंधा देते कासगंज पुलिस के अफसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपनिरीक्षक के शव के पोस्टमार्टम में भी आत्महत्या के संकेत मिले हैं। हालांकि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। पुलिस कारण जानने के लिए दरोगा का मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। अफसर पूरे मामले की स्वयं निगरानी कर रहे हैं।
पटियाली कोतवाली की दरियावगंज चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक देवी सिंह मूल रूप से मथुरा जिले की राया कोतवाली क्षेत्र के गांव महावन के रहने वाले थे। देर रात एसआई ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। सूचना पर देर रात एसआई के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करने के बाद चिकित्सकों ने भी आत्महत्या करने के ही संकेत दिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, उपनिरीक्षक ने दाहिने हाथ से रिवाल्वर कनपटी पर रखने के बाद बिल्कुल नजदीक से गोली चलाई। इस कारण कनपटी पर ब्लैकनिंग है, जो आत्महत्या की पुष्टि कर रही हैं। हालांकि अब तक पुलिस घटना का कारण नहीं जान सकी है।

उपनिरीक्षक देवी सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने कारण जानने के लिए एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी और सीओ पटियाली गवेंद्र गौतम को लगाया है। पुलिस ने दरोगा का मोबाइल कब्जे में लेकर कॉल डिटेल निकलवाई है। पता किया जा रहा है कि अंतिम बार दरोगा ने किससे बात की और कितने समय तक बात की। इसके अलावा रविवार को सबसे अधिक किससे बात हुई है?
ये भी पढ़ें: कासगंजः सबइंस्पेक्टर ने सर्विस रिवाल्वर से मारी खुद को गोली, मौत
पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को उपनिरीक्षक देवी सिंह का शव सोरों स्थित पुलिस लाइन ले जाया गया। यहां पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, अपर पुलिस अधीक्षक डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी शहर आईपी सिंह, क्षेत्राधिकारी सहावर अभिषेक राहुल, क्षेत्राधिकारी पटियाली गवेंद्र गौतम के अलावा साथी पुलिसकर्मी मौजूद थे। अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
उपनिरीक्षक के साथी घटना के बाद से दंग हैं। कई साथी उपनिरीक्षक के व्यवहार के कायल थे। वहीं दरोगा की मौत की चर्चा कोतवाली से जिला मुख्यालय तक रही। विभाग के साथी तरह तरह की चर्चाएं करते देखे गए।
पुलिस अधीक्षक एसपी सुशील घुले का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ है कि उपनिरीक्षक ने आत्महत्या की है। आत्महत्या का कारण जानने के लिए अफसर जुटे हैं। अभी तक कोई कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।