फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up police daroga sub Inspector suicide case hindi news

यूपी पुलिस: प्रशिक्षु दरोगा ने खुद को क्यों मारी गोली, बीटेक के बाद की सिविल सर्विस की तैयारी; सुसाइड नोट मिला

Fri, 28 Jun 2024 12:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Jun 2024 12:07 AM IST
सार

बाराबंकी थाना में यूपी पुलिस के प्रशिक्षु दरोगा ने खुद को गोली मार ली। दरोगा अरुण कुमार यादव मैनपुरी के कुसमरा क्षेत्र के रहने वाले थे। इस तरह जान देने की खबर मिलते ही परिवार में चीत्कार मच गया। 
 

विज्ञापन
up police daroga sub Inspector suicide case hindi news
मृतक दरोगा अरुण कुमार यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मैनपुरी के कुसमरा के गांव गुलालपुर निवासी प्रशिक्षु दरोगा अरुण कुमार यादव ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जैसे ही यह खबर परिजन को मिली तो चीखपुकार मच गई। दरोगा की तैनाती वर्तमान में जनपद बारांबकी एक थाने में थी। परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव गुलालपुर निवासी अरुण कुमार कानपुर से बीटेक कर दिल्ली से सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था। इस दौरान वर्ष 2023 में एसआई की भर्ती देखी थी। चयन होने के बाद दरोगा की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अरुण वर्तमान में बाराबंकी के कोठी थाना में तैनात थे। दो दिन पहले ही अरुण को सरकारी पिस्टल भी मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की सुबह जब कमरे में रहने वाले दूसरे दरोगा साथी बाहर गए हुए थे। तभी अरुण ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। कमरे में पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा था कि माइग्रेन के दर्द से परेशान होने के कारण वह आत्मघाती कदम उठा रहा है। दरोगा के शव का स्थानीय पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। वहीं हादसे के बाद मृतक के घर में चीख पुकार मची है। परिजन शव लेने के लिए बाराबंकी गए हुए हैं।
 
विज्ञापन

सुबह साथ में खाना खाया था
कोठी थाने में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले दरोगा अरुण कुमार यादव कानपुर नगर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के 1621 लवकुशपुरम के निवासी थे। इनके पिता सुरेन्द्र सिंह यादव भी दरोगा हैं। एसपी ने बताया कि अरुण व उसके दोस्त प्रशिक्षु दरोगा विशेष कुमार कुरील ने बुधवार सुबह साथ में खाना खाया था। विशेष ने भी बताया कि मृतक माइग्रेन की समस्या से ग्रसित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed