{"_id":"69ec5864939661834c072ffc","slug":"up-police-before-the-passing-out-parade-15-youths-left-police-jobs-resigned-2026-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Police: पासिंग आउट परेड से पहले 15 युवकों ने छोड़ी पुलिस की नौकरी, ट्रेनिंग नहीं की; इसलिए दिया त्यागपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Police: पासिंग आउट परेड से पहले 15 युवकों ने छोड़ी पुलिस की नौकरी, ट्रेनिंग नहीं की; इसलिए दिया त्यागपत्र
Sat, 25 Apr 2026 11:30 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:30 AM IST
सार
आगरा पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड की तैयारी पूरी हो चुकी है, जिसमें 670 से अधिक नए आरक्षी पुलिस बल में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और परेड का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
पासिंग आउट परेड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में पासिंग आउट परेड रविवार को पुलिस लाइन मैदान में होगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल में रिक्रूट आरक्षियों में गजब का जोश दिखा, उन्होंने कदमताल किया।
विज्ञापन
परेड को लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे, जिसका लाइव प्रसारण यहां दिखाया जाएगा। रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षण के बाद अलग-अलग जिलों में तैनात किया जाना है। आगरा कमिश्नरेट को भी 1800 से अधिक नए आरक्षी मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्रदेशभर में 60,244 आरक्षियों का प्रशिक्षण 11 महीने पहले शुरू हुआ था। अलग-अलग जिलों में यह पूरा हो चुका है। एक साथ प्रदेश के अधिकतर जिलों में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री परेड को संबोधित करेंगे। आगरा में 670 से अधिक आरक्षियों ने प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। अच्छे अंक वाले आरक्षियों को विशेष प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। उनके परिजन भी आएंगे। शुक्रवार को रिहर्सल में अधिकारी भी शामिल रहे।
दूसरी नाैकरी के लिए 15 ने छोड़ा प्रशिक्षण
डीसीपी मुख्यालय अतुल शर्मा ने बताया कि 15 के करीब ऐसे अभ्यर्थी थे, जिनकी दूसरे किसी विभाग में नाैकरी लग गई। इस कारण उन्होंने प्रशिक्षण छोड़ दिया। बाद में त्यागपत्र दे गए।
डीसीपी मुख्यालय अतुल शर्मा ने बताया कि 15 के करीब ऐसे अभ्यर्थी थे, जिनकी दूसरे किसी विभाग में नाैकरी लग गई। इस कारण उन्होंने प्रशिक्षण छोड़ दिया। बाद में त्यागपत्र दे गए।