फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Police Always With U Said in Aprajita Program By Si Upasana Sing

अपराजिता: 'शरारती तत्वों से डटकर मुकाबला करें बेटियां, पुलिस हमेशा आपके साथ'

Thu, 23 Jan 2020 07:22 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 23 Jan 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Up Police Always With U Said in Aprajita Program By Si Upasana Sing
अपराजिता कार्यक्रम में बोलतीं थानाध्यक्ष उपासना सिंह - फोटो : अमर उजाला
महिला सशक्तिकरण और समाज को बेटियों के अनुकूल बनाने की राह में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत रतनलाल फूल कटोरी बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और शोषण के प्रति आवाज उठाने की सीख दी। 
विज्ञापन


महिला थानाध्यक्ष प्रभारी उपासना सिंह ने कहा कि छात्राएं मन लगाकर पढ़ाई करें। यदि उनके रास्ते में कोई शरारती तत्व गतिरोध करने का प्रयास करता है, तो उसका डटकर मुकाबला करें। वह किसी से डरे नहीं। उन्होंने जरूरत पड़ने पर 100 व 112 नंबर और 1090 हेल्पलाइन नंबर का सहारा लेने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के परेशान करने की घटना को छुपाने का प्रयास न करें। अपनी मां, भाई, बड़ी बहन और पिता से इस घटना के बारे में जरूर बताएं। बताने से भविष्य में होनी वाली वारदात पर अंकुश लग सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Up Police Always With U Said in Aprajita Program By Si Upasana Sing
अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
कहा कि पुलिस हमेशा आपके साथ है। उन्होंने छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि अगर आप घर से बाहर कहीं जा रहीं हैं तो अपनी मां, पिता और भाई को मोबाइल नंबर देकर जाएं। जिससे देर होने पर वह आपसे संपर्क कर सकें। उन्होंने कहा कि छात्राएं देश में ही नहीं बल्कि विश्व में अपने दम पर परचम लहरा रही हैं। उन्होंने देश की सुरक्षा में अपना योगदान देने की बात कही। 

बेटियां स्वयं को जागरूक कर मजबूत बनें। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नीता सिंह ने कहा कि अपराजिता का मतलब किसी से हार न मानने वाली। बेटियां भी इसी प्रकार बनें। उन्होंने छात्राओं से जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा कि वह अपने साथ मिर्ची पाउडर रखें। अल्का सिंह, देवी, मानसी आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed