{"_id":"6090156c03ae7e467f6e7d66","slug":"up-panchayat-chunav-result-2021-list-of-etah-winner-candidates-gram-panchayat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा पंचायत चुनाव मतगणना: आधे पदों पर प्रधानों की हार-जीत तय, देखिए लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा पंचायत चुनाव मतगणना: आधे पदों पर प्रधानों की हार-जीत तय, देखिए लिस्ट
Tue, 04 May 2021 12:24 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 04 May 2021 12:24 AM IST
सार
देरशाम तक कुल 575 ग्राम प्रधान पदों में से 362 पदों पर विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। वहीं कुल 757 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 408 के नतीजे आ चुके थे। 492 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर परिणाम आ गए। लेकिन देरशाम तक किसी भी जिला पंचायत सदस्य के लिए परिणाम घोषित नहीं हो सके थे।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: एटा की मतगणना के दौरान मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार रातभर चली। सोमवार को देरशाम तक चलती रही। इस दौरान आधी से ज्यादा ग्राम पंचायतों में प्रधान पदों की हार-जीत तय हो गई है। कुछ बड़ी और बाद में मतगणना शुरू होने वाली पंचायतों पर देररात और मंगलवार तक नतीजे आने की संभावना है। देरशाम तक कुल 575 ग्राम प्रधान पदों में से 362 पदों पर विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। वहीं कुल 757 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 408 के नतीजे आ चुके थे।
492 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर परिणाम आ गए। लेकिन देरशाम तक किसी भी जिला पंचायत सदस्य के लिए परिणाम घोषित नहीं हो सके थे। अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायत टिकाथर पर देवश्री सबसे ज्यादा 1103 वोटों से विजयी हुईं। इसी विकासखंड क्षेत्र में ग्राम पंचायत वीरनगर में पहली बार चुनाव लड़े रामनिवास यादव भी प्रधान पद पर विजयी हुए हैं।
अधिकारियों ने किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विभा चहल, एसएसपी उदय शंकर सिंह, नोडल अधिकारी निखिल टी. फुंडे, प्रेक्षक गिरिजेश कुमार त्यागी, सीडीओ अजय प्रकाश, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम विवेक कुमार मिश्र, एएसपी ओपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मतगणना केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लेते रहे। डीएम ने सभी को मास्क लगाने, सैनिटाइजर के प्रयोग के साथ-साथ सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए। केंद्र के बाहर अनावश्यक घूम रहे लोगों के चालान काटने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि विजयी प्रत्याशियों या उनके समर्थकों द्वारा जुलूस निकाले जाने की शिकायत मिली तो संबधित प्रत्याशी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

देरशाम तक आए ये नतीजे
ब्लॉक प्रधान बीडीसी सदस्य ग्राम पंचायत सदस्य
शीतलपुर 65 87 25
सकीट 62 44 80
निधौली कलां 45 53 145
अवागढ़ 22 23 01
जलेसर 34 52 35
मारहरा 30 28 01
जैथरा 53 68 114
अलीगंज 51 53 91
जिला पंचायत: कड़े मुकाबले में सपा को बढ़त
जिला पंचायत सदस्यों के लिए सपा और भाजपा में कड़ा मुकाबला दूसरे दिन भी चला। हालांकि सपा भारी पड़ती नजर आई। देरशाम तक की गणना में सपा का पलड़ा नौ वार्डों में काफी भारी हो चुका था। जबकि भाजपा चार पदों पर बढ़त के साथ आगे बढ़ रही थी। निर्दलीय प्रत्याशियों का भी दबदबा नजर आ रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी लगातार दो बार सपा के खाते में रही है। जहां सपा इस पर फिर कब्जा जमाने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए है। वहीं, प्रदेश में सरकार आने के बाद हो रहे चुनाव में भाजपा भी इस कुर्सी के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है। रविवार से शुरू हुई मतगणना सोमवार को भी दिन भर चलती रही। लेकिन देरशाम तक कुल 30 में से एक भी वार्ड पर परिणाम घोषित नहीं हो सके। वार्ड 20, 21, 28, 29, 25, 23, 12, 27 सहित कुल नौ वार्डों पर सपा के प्रत्याशी प्रतिद्वंदियों पर अच्छी बढ़त बनाए हुए थे। इनमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव और उनके परिवार के लोग भी शामिल हैं। वहीं वार्ड 24, 22, 10 सहित चार वार्ड पर भाजपा को अच्छी बढ़त मिल चुकी थी। अन्य सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे थे।