फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up panchayat chunav 2021: Agra district divided 65 zones and 394 sectors for panchayat election

पंचायत चुनाव 2021: आगरा जिले में 65 जोन और 394 सेक्टर बनाए गए, मजिस्ट्रेट होंगे तैनात

Mon, 08 Mar 2021 01:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Mar 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
up panchayat chunav 2021: Agra district divided 65 zones and 394 sectors for panchayat election
पंचायत चुनाव

पंचायत चुनाव में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए आगरा जिले को 65 जोन व 394 सेक्टरों में बांटा गया है। इनमें जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। इसके साथ ही सोमवार को प्रधान, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) तय हो जाएंगे।

विज्ञापन


690 ग्राम पंचायतों की आरक्षण सूची जारी हो चुकी है। दूसरी तरफ मतदान सामग्री से लेकर चुनाव चिह्न व कार्मिकों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी निर्मला फौजदार ने बताया कि आरओ व एआरओ की सूची सोमवार को जारी होगी। 
विज्ञापन


690 पदों पर ग्राम प्रधान, 51 पदों जिला पंचायत सदस्य और 1257 पदों पर क्षेत्र पंचायत सदस्य के उम्मीदवार होंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय ने बरौली अहीर में 7 जोन और 30 सेक्टर बनाए हैं। फतेहपुर सीकरी में 6 जोन व 23 सेक्टर और अकोला, अछनेरा व बिचपुरी को पांच-पांच जोन में बांटा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील श्रेणी में हो सकता है बदलाव
जिले में 3408 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। इनमें संवेदनशील, अति संवेदनशील, अति संवेदनशील प्लस व सामान्य मतदेय स्थलों का चिह्नांकन हो चुका है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जे. रीभा ने बताया कि आरक्षण पर आपत्तियों के निस्तारण के बाद दोबारा से मतदेय स्थलों की स्क्रीनिंग होगी। इसमें मतदेय स्थलों की श्रेणी में बदलाव हो सकता है। 

ये हैं आंकड़े
आगरा जनपद में कुल मतदाता 20,29328 हैं, मतदान स्थल- 3408 बनाए जाएंगे, मतदान केंद्र की संख्या 1430 होगी। ग्राम प्रधान के पद के लिए 690, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 9180, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 1257 और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 51 सीटों पर मतदान होगा।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed