{"_id":"6ae2c520a94f259e85029764","slug":"up-nursing-student-found-dead-railway-track-family-alleges-harassment-and-murder-cctv-shows-her-leaving-hostel-2026-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दरिंदगी के बाद कत्ल! रेलवे ट्रैक पर ऐसे हाल में मिली नर्सिंग छात्रा; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दरिंदगी के बाद कत्ल! रेलवे ट्रैक पर ऐसे हाल में मिली नर्सिंग छात्रा; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
Thu, 29 Oct 2026 10:01 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:01 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में नर्सिंग छात्रा का रेलवे ट्रैक पर शव मिला है। परिजन ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। मटसैना थाना इलाके के मोढ़ा कनैटा में रेलवे लाइन पर मिला जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा के मिले शव की कपड़ों के आधार पर शिनाख्त हुई। पुलिस की जांच में छात्रा मंगलवार रात एक बजे हॉस्टल की बाउंड्रीवाल फांदकर जाते हुई सीसीटीवी फुटेज में दिखी।
विज्ञापन
Nursing Student Found Dead
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
फिरोजाबाद के मटसैना थाना क्षेत्र स्थित एक निजी नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाली जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा का शव बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला। हॉस्टल के सीसीटीवी फुटेज में छात्रा रात के वक्त अकेले बाउंड्रीवॉल फांदकर रेलवे ट्रैक की तरफ जाती हुई नजर आ रही है।
वहीं, दूसरी ओर परिजन ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पुरुष मित्र से अनबन और मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाने से आहत होकर आत्महत्या की बात कह रही है।
मृतका जनपद मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और मटसैना स्थित एक निजी नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल में रहकर जीएनएम प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। हॉस्टल के कमरे में उसके साथ अन्य सहपाठिनें भी रहती थीं।

Trending Videos
बुधवार सुबह जब साथी छात्राओं को नाश्ते के समय छात्रा कमरे में नहीं दिखाई दी, तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। कॉलेज प्रशासन में भी खलबली मच गई। सुबह करीब 10 बजे तक तलाश करने के बावजूद जब उसका सुराग नहीं लगा, तो इसी दौरान सूचना मिली कि मटसैना क्षेत्र में मोढ़ा कनैटा स्थित रेलवे लाइन पर एक युवती का शव मिला है, जिसे पुलिस ने शिनाख्त न होने पर मोर्चरी भेज दिया था।
कपड़ों से हुई पहचान, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना
सूचना मिलने पर कॉलेज प्रशासन और छात्राएं थाने पहुंचीं तथा कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर रोते-बिलखते परिजन भी आ गए और उन्होंने आत्महत्या की घटना मानने से मना करते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने जब कॉलेज और हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तो फुटेज में छात्रा रात एक बजे के बाद अपने कमरे से बाहर निकलती और हॉस्टल की बाउंड्रीवॉल फांदकर रेलवे ट्रैक की ओर जाती हुई दिखाई दी। हॉस्टल से रेलवे ट्रैक की दूरी महज 300 मीटर है। देर रात तक इस मामले में पोस्टमार्टम प्रक्रिया नहीं हो सकी। पुलिस-परिजनों के बीच जिरह का दौर चलता रहा। परिजन आत्महत्या की बात मानने को तैयार नहीं हैं।
पुलिस की जांच में शिकोहाबाद के युवक से दोस्ती की बात सामने आई
पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि मृतका की शिकोहाबाद के एक युवक से फोन पर बातचीत होती थी। पुलिस के मुताबिक, युवक व युवती के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी और तीन दिन पहले युवक ने उसे ब्लॉक कर दिया था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या इसी बात से आहत होकर यह कदम उठाया गया, या इसके पीछे अन्य कोई कारण था।

साथी छात्राओं के मुताबिक सामान्य था व्यवहार, किसी भी समस्या का नहीं किया था जिक्र
पुलिस ने मृतका के साथ कमरे में रहने वाली अन्य छात्राओं से गहन पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात तक उसका व्यवहार बिल्कुल सामान्य था। उसने किसी भी तरह की मानसिक या अन्य परेशानी का जिक्र अपनी सहपाठियों से नहीं किया था।

छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। परिजन कुछ गंभीर आशंकाएं जता रहे हैं, जिसके लिहाज से पुलिस गहनता से जांच कर रही है। सीसीटीवी में छात्रा अकेले जाते हुए कैद हुई है। पुलिस हर बिंदु पर निष्पक्ष जांच कर रही है।- तेजस त्रिपाठी, सीओ सदर