फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up news,firozabad,firozabad news,panchaayat chunav,jila panchayat sadsya,vote fraud,cross voting,RUChi yadav,jila panchayat adhyksha,akshay yadav

जिपं अध्यक्ष चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले पंचायत सदस्यों को खोजने में जुटे सपा नेता

Mon, 05 Jul 2021 06:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
up news,firozabad,firozabad news,panchaayat chunav,jila panchayat sadsya,vote fraud,cross voting,RUChi yadav,jila panchayat adhyksha,akshay yadav
फिरोजाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में हार के बाद सपा हार की समीक्षा में जुट गई है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जिले के पदाधिकारियों को पत्र भेजकर हार का कारण सहित दो दिन में जवाब मांगा है। प्रदेशाध्यक्ष का पत्र मिलने के बाद सपा में हलचल तेज हो गई है। पार्टी हाईकमान को तथ्यात्मकपूर्ण जवाब भेजने के लिए क्रॉस वोटिंग करने वाले सदस्यों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

सपा का गढ़ मानी जाने वाली सुहागनगरी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर हार से सपा हैरान है। जीत के लिए पूरा जाल बिछाने के बाद ऐनवक्त पर खुद की गाड़ी में बैठकर आए सदस्यों की क्रॉस वोटिंग से सपा को झटका लगा है। पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्सभा सांसद प्रो रामगोपाल यादव के पुत्र और पूर्व सांसद अक्षय यादव खुद चालक बनकर जिला पंचायत सदस्यों को लेकर आए थे। दूसरी गाड़ी को एमएलसी डॉ. दिलीप यादव चला रहे थे।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 19 जिला पंचायत सदस्यों को अंदर किया गया था लेकिन मतदान के बाद परिणाम में सपा प्रत्याशी रुचि यादव को महज 12 वोट मिल सके। यदि दो जिला पंचायत सदस्य मतपत्र को खाली छोड़ आए और एक ने पहचान बनाने के लिए अपना नाम लिख दिया तो भी चार वोटरों ने क्रॉस वोटिंग की। माना जा रहा है कि मतपत्र खाली छोड़ने वाले सदस्यों ने भी पार्टी का विश्वास तोड़ा है। ऐसे में सपा के जिला पदाधिकारी क्रॉस वोटिंग करने वाले सदस्यों की खोज में जुटी है। इसके लिए जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव के साथ-साथ महानगर अध्यक्ष की ओर से भी रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed