{"_id":"5cf3904cbdec2207292574d7","slug":"up-minister-swami-prasad-maurya-convoy-cars-collide-with-each-other-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाल-बाल बचे कैबिनेट मंत्री, आपस में टकराईं काफिले की कई गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे कैबिनेट मंत्री, आपस में टकराईं काफिले की कई गाड़ियां
Sun, 02 Jun 2019 02:31 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 02 Jun 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
काफिले की कई गाड़ियां टकराई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। मैनपुरी के किशनी में आयोजित धम्म यात्रा में शामिल होने जा रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हालांकि किसी को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
रविवार को किशनी कस्बा स्थित बौद्ध वाटिका में धम्म यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए कैबिनेट मंत्री काफिले के साथ लखनऊ से मैनपुरी आ रहे थे। किशनी के समीप मंत्री की गाड़ी के पीछे चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन
अचानक ब्रेक लगने से काफिले में शामिल करीब छह कार आपस में टकरा गईं। गनीमत रही कि कैबिनेट मंत्री की गाड़ी उसकी चपेट में नहीं आई। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हादसे के बाद काफी देर तक किशनी मार्ग पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन